फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

ट्रेन से कटकर मां सहित 2 मासूमों की मौत, चौथा पीजीआई में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Ambala
अंबाला। दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर मां सहित 2 मासूमों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में लगभग 40 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय लड़की व 3 वर्षीय लड़का शामिल है। जबकि तीसरा लगभग 6 वर्षीय बच्चा पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। यह हादसा अंबाला कैंट और मोहड़ा रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार देर रात हुआ, हालांकि ट्रेनों के आवागमन न होने के कारण जीआरपी को इस बारे में सूचना मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि के बाद करीब ढाई बजे मिली। समाचार लिखे जाने तक जीआरपी मृतकों की शिनाख्त नहीं कर पाई। यह भी तय नहीं हो पा रहा है कि यह हादसा था या नियोजित आत्महत्या, फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और शवों को शिनाख्त के लिए डेड हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
दरअसल जीआरपी को मंगलवार-बुधवार करीब ढाई बजे छावनी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने सूचना दी कि दिल्ली की तरफ जाने वाली मालगाड़ी के चालक ने बताया कि अंबाला की तरफ आने वाली अप लाइन पर थोड़ी दूरी पर तीन शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। जीआरपी प्रभारी चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि शवों की शिनाख्त के लिए जीआरपी ने आसपास के इलाकों में भी अभियान चलाया, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। घायल बच्चे से पूछताछ के लिए जीआरपी एसआई ओमप्रकाश को चंडीगढ़ भेजा गया है। ओमप्रकाश ने बताया कि बच्चे की हालत काफी गंभीर है और वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed