फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

अंडरब्रिज के लिए खुदाई कर रहे थे मजदूर, मिट्टी गिरने से दो दबे, एक रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। रेलवे स्टेशन के पास चल रहे अंडर ब्रिज के कार्य के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जहां अंडर ब्रिज के लिए मिट्टी खोदने का कार्य कर चल रहा था। इसी दौरान काम कर रहे मजबूरों पर मिट्टी गिर गई। इसमें दो मजबूर घायल हो गए, जबकि उस समय काम कर रहे आठ मजदूर सही सलामत निकल आए। बाकी मजदूरों ने मदद करते हुए अंडरब्रिज के अंदर गिरी मिट्टी को हटाया और मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें 20 वर्षीय अयान व 20 वर्षीय आयुब को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां अयान की स्थिति को देखते हुए उसे चडीगढ़ 32 रेफर कर दिया। जहां मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मिट्टी गीली होने के कारण हुआ हादसा
जिस जगह पर अंडरब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। वहां की मिट्टी बहुत अधिक गीली है, इस कारण मजदूरों को भी काम करने में परेशानी हो रही है। यही कारण हुआ कि मिट्टी गीली होने के कारण वह अपनी पकड़ नहीं बना पाई और मजदूरों पर जा गिरी। आगे ऐसी कोई घटना न हो इसके लिए कार्य निरीक्षक द्वारा सही से कार्य करने कह हिदायत दी है व ध्यान रखते हुए कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

अंडरब्रिज का कार्य चल रहा था, काम के दौरान खुदाई कर रहे मजदूरों पर मिट्टी गिर गई। इसमें दो युवक दब गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां एक मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया है। - कश्मीर सिंह, एसएचओ, जीआरपी, सिटी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed