फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

एक्टिवा सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
accident
समारोह से एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे एक युवक को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन वहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तोपखाना बाजार के आहता उमराव सिंह की रहने वाली वीना ने बताया कि उसका 38 वर्षीय बेटा अंकित बीते रोज तोपखाना में अपने पारिवारिक समारोह मे शामिल होने के लिए परिवार व रिशतेदारो से मिलने के लिए आया था। दोपहर साढ़े 12 बजे जब वह परिवार के साथ घर लौट रहा था तो डिफेंस कॉलोनी रोड पर एक गाड़ी चालक ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित बुरी तरह जख्मी हो गया जबकि एक्टिवा पर सवार परिजनों को भी चोटें आई। गहरी चोट की वजह से अंकित को नागरिक अस्पताल ले जाया गया था। मगर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पंजोखरा पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed