फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AC coaches will be installed in trains soon, decision taken after seeing the increasing waiting list

Ambala News: ट्रेनों में जल्द लगेंगे एसी कोच, बढ़ रही वेटिंग को देखकर लिया फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
AC coaches will be installed in trains soon, decision taken after seeing the increasing waiting list
अंबाला से बरौनी के बीच चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर खड़ी हुई। रेलवे
अंबाला। त्योहारों से पहले ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जनरल के अलावा एसी श्रेणी के कोच में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, वहीं यात्रियों की तरफ से भी आग्रह प्राप्त हो रहे हैं कि ट्रेनों में एसी कोच लगाए जाएं।
विज्ञापन

इस कड़ी में रेलवे ने यात्रियों को राहत प्रदान करते हुए ट्रेनों में एसी कोच लगाने का फैसल किया है। अंबाला मंडल ने भी इस सुविधा के तहत अंबाला से बरौनी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस में तृतीय श्रेणी का एसी कोच लगाने का फैसला किया है ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके और वो बिना किसी परेशानी के गंतव्य तक सफर कर सकें।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे ने ट्रेन नंबर 14524 व 23 हरिहर एक्सप्रेस में जनरल कोच की जगह एसी कोच लगाने का फैसला किया है।
17 कोच की ट्रेन
अंबाला से बरौनी के बीच चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस मंडल की एक विशेष ट्रेन है जोकि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से बरौनी स्टेशन तक चलती है। इस ट्रेन में प्रवासी श्रमिकों के अलावा अन्य काफी लोग सफर करते हैं। मौजूदा समय में ट्रेन में 17 कोच लगे हुए हैं। इसमें पांच जनरल कोच, एक एसी कोच, 9 स्लीपर कोच और दो एसएलआर कोच लगे हुए हैं। लेकिन एक नए तृतीय एसी कोच के लगने से ट्रेन में पांच की जगह चार जनरल कोच ही रह जाएंगे और इसका खामियाजा जनरल टिकट यात्रियों को भुगतना पड़ेगा, वहीं एसी कोच लगने से रेलवे के राजस्व में वृद्धि हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह के लिए सुविधा
29 अक्तूबर को हरिहर एक्सप्रेस में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 102 वेटिंग चल रही है, जबकि वापसी में बरौनी से 193 सीटें खाली हैं। रेलवे द्वारा जारी आदेशों में बताया गया है कि ट्रेन नंबर 14524 व 23 अंबाला-बरौनी-बरौनी एक्सप्रेस में यह सुविधा अक्तूबर से जनवरी तक मिलेगी, यानी तीन माह के लिए एसी कोच प्रायोगिक तौर पर लगाया गया है। अगर एसी कोच में वेटिंग रहेगी तो इसे आगामी आदेशों तक स्थाई किया जा सकता है, अन्यथा त्योहारों के बाद आंकलन के आधार पर दोबारा जनरल कोच जोड़ दिया जाएगा।
ये है संचालन अवधि
ट्रेन नंबर 14524 का संचालन सप्ताह में दो बार यानी रविवार व बुधवार को किया जाता है, वहीं 14523 का संचालन सोमवार व वीरवार को होता है। अंबाला कैंट से ट्रेन रात 10.20 पर रवाना होकर अगले दिन देर रात 2 बजे बरौनी पहुंचती है। वापसी में बरौनी से ट्रेन सुबह 5.05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे अंबाला कैंट पहुंचती है। ट्रेन का ठहराव बीच रास्ते यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ चारबाग, महाराजा बिजली पासी, मुसाफिर खाना, सुलतानपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, सुरमानपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुज्जफरपुर व समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकती है।

वर्जन
यात्रियों से मिल रहे आग्रह को ध्यान में रखते हुए हरिहर एक्सप्रेस में जनरल कोच की जगह एसी कोच लगाने का फैसला किया है। यह सुविधा तीन माह के लिए होगी ताकि यात्रियों को त्योहार के दिनों में परेशानी का सामना न करना पड़े। आगामी दिनों में कुछ और ट्रेनों में भी कोच की वृद्धि की जा सकती है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed