{"_id":"696d3cdae059c6b12905a0eb","slug":"abvps-provincial-convention-will-begin-from-23rd-ambala-news-c-36-1-amb1001-156634-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 23 से शुरू होगा एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 23 से शुरू होगा एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हरियाणा का दो दिवसीय प्रांत अधिवेशन 23 और 24 जनवरी को सिटी के एसए जैन कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। लगभग 19 वर्षों के अंतराल के बाद जिले को इस अधिवेशन की मेजबानी का अवसर मिला है। इसे लेकर परिषद के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अधिवेशन केवल एक सांगठनिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह छात्र शक्ति के चिंतन, संवाद और संकल्प का महासंगम होगा।
इसमें राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका, शिक्षा व्यवस्था के समकालीन विषय, सामाजिक सरोकार और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने जैसे गंभीर मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। अधिवेशन को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात अथक परिश्रम कर रहे हैं। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर वॉल पेंटिंग और पोस्टरों के जरिए प्रचार-प्रसार तेज कर दिया गया है। कॉलेज कैंपस में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों का दौर जारी है। मुख्य रूप से जिला संयोजक दीपक, विभाग संयोजक योगेश, संगठन मंत्री मंजीत, नगर मंत्री रम्या सहित साक्षी (अध्यक्ष, आर्य कॉलेज) और युवराज (अध्यक्ष, जीएमएन कॉलेज) ने कमान संभाली हुई है।