फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aarith won two medals in badminton

Ambala News: आरित ने बैडमिंटन में जीते दो पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Aarith won two medals in badminton
आरित शर्मा जीत दर्ज कराने के बाद प्रमाण पत्र लेते हुए। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र आरित शर्मा ने बैडमिंटन में दोहरी सफलता हासिल की है। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में आयोजित कॉम्प्टे बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो अलग-अलग आयु वर्गों में पदक जीते। आरित ने अंडर-15 वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक भी जीता।

इस प्रदर्शन से उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रबंध समिति ने आरित को बधाई दी। अध्यक्ष रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव हितेश जैन, प्रबंधक रितेश जैन, वित्त सचिव सुनील जैन और सलाहकार रविकांत जैन ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं। प्रधानाचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने भी आरित की सराहना की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने कहा कि आरित की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed