{"_id":"6272e8aaf90a6f0e78496091","slug":"aap-workers-expressed-anger-over-power-shortage-ambala-news-knl107101179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली किल्लत पर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली किल्लत को लेकर आप कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : Ambala
Link Copied
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आप नेता कुलदीप सांगवान की अध्यक्षता में बिजली किल्लत की समस्या के समाधान के लिए बुधवार को रोष जताया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त कोज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले कई दिनों से लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल रही है। इसलिए कई आप कार्यकर्ता बुधवार को अंबाला शहर के मानव चौक पर एकत्रित हुए। यहां से वे रोष मार्च निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने अंबाला उपायुक्त विक्रम सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। आप कार्यकर्ताओं की ओर से सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा सरकार के गलत प्रबंधन के कारण बिजली आपूर्ति ठीक प्रकार से नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश है। इससे हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण हर वर्ग के कामकाज पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। वहीं किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण फसलों की सिंचाई सही ढंग से नहीं हो रही है। जिस कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार पर जा पहुंची हैं। किसान बार-बार बिजली कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसानों को मात्र चार घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। जिस कारण किसानों को मजबूरी में सरकार विरोधी धरने प्रदर्शन आदि करने पड़ रहे हैं। बिजली संकट के कारण छोटे रोजगार खत्म हो चुके हैं तथा छोटी फैक्ट्रियां आदि भी बंद हो चुकी हैं। जिससे कई युवाओं का रोजगार पर गहरा संकट छा चुका है। सरकार को चाहिए कि किसानों को कम से कम 10 से 15 घंटे व दुकानदार व्यापारियों को करीब 16 से 20 घंटे के लिए बिजली देने की व्यवस्था करें। इस मौके पर पृथ्वी सिंगल उपाध्यक्ष नॉर्थ जोन, मोहित धीमान युवा अध्यक्ष, नेता कुलदीप सांगवान, सुधीर राणा हल्का अध्यक्ष नारायणगढ़, तृप्ति रानी, गगनदीप कपूर, हरनेक सिंह, कुचल कटोच, यादविन्द्र सिंह, राजेश सहोता, हरजिन्द्र पाल सिंह व करण पाल सचदेवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।