फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aadhaar ID is closed for one and a half month, people are worried

Ambala News: डेढ़ महीने से बंद पड़ी आधार आइडी, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar ID is closed for one and a half month, people are worried
अंबाला छावनी के एसडीएम कार्यालय में बंद पडे़ आधार सेंटर को बाहर परेशान होते लोग। संवाद
अंबाला। जिला में पिछले डेढ़ महीने से लोगों को नए आधार कार्ड बनवाने, अपडेट करवाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। क्योंकि कंप्यूटर ऑपरेटरों की आधार आइडी तक बंद पड़ी है। अंबाला छावनी एसडीमए कार्यालय दो जगह, अंबाला सिटी, नारायणगढ, साहा और मुलाना में आइडी बंद पड़ी है। जिन्हें विभाग की और से अभी तक चालू नहीं किया गया। वहीं, बराड़ा के एसडीएम कार्यालय और शहजादपुर के बीडीपीओ कार्यालय में सप्ताह में तीन दिन आधार बनाए जा रहे हैं तो तीन दिन सेंटर बंद रहता है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक आधार आइडी छावनी के नगर परिषद अंबाला सदर कार्यालय में चल रही है। इस सेंटर पर समय लोगों की भीड़ लगी रहती है। कई लोग परेशान होकर वापस चले जाते हैं। वहीं, कई लोग आधार बनवाने के लिए एसडीएम कार्यालय में जाते हैं लेकिन यहां पर ताला लगा होने के कारण मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

फोटो: 17
नगर परिषद में लंबी लाइन एसडीएम कार्यालय में बंद पडें सेंटर
छावनी की रामकिशन कालोनी निवासी अफसाना खातून ने बताया कि उसने अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना है। इसके लिए वह सबसे पहले नगर परिषद अंबाला सदर कार्यालय गई जहां पर बहुत ज्यादा भीड़ थी। इसके बाद वह एसडीएम कार्यालय में आई तो देखा कि यहां पर दो कमरों में आधार का काम चलता था, अब दोनों ही बंद पडे़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 18
एक महीने बाद भी नहीं हुआ आधार अपडेट
गुलाब मंडी निवासी राजकुमार ने बताया कि उसने पिछले महीने एसडीएम कार्यालय के पास बने आधार सेंटर से अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया था। लेकिन एक महीना हो गया है उसका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ अब वह आधार सेंटर पर स्लिप लेकर आया तो यहां पर ताला लटका हुआ है।
फोटो: 19
नहीं मिलते ऑपरेटर
मोहड़ा निवासी सिमोन ने बताया कि उसने अपने आधार कार्ड में घर का पता बदलवाना है। इसके लिए वह वह दो बार आधार सेंटर में आ चुका है लेकिन यहां आधार सेंटर पर कोई आपरेटर नहीं है जो ठीक से जानकारी दे सके।
फोटो: 20
दस दिन से हो रहा है परेशान
शाहपुर निवासी अमन ने बताया कि उसने अपने आधार कार्ड में अंगुलियों के निशान अपडेट करवाने हैं। इसके लिए वह पिछले दस दिन से परेशान हो रहा है जब भी एसडीएम कार्यालय में आता है तो यहां पर ताला लटका मिलता है।

वर्जन
उच्च अधिकारियों को 11 आधार कार्ड बनाने वाली मशीनों के लिए लिखा गया है। वहीं दो मशीनें आ चुकी हैं जल्द ही इन्हें सेंटर पर लगा दिया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी न हो।
ब्रह्मजीत सिंह, एडीसी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed