फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A Youngster died in a road accident.

Ambala News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
- मुस्तफाबाद-मनका रोड पर श्री श्याम पैलेस के पास एक बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। मुस्तफाबाद-मनका रोड पर एक मोटरसाइकिल ने आगे चल रहे युवक की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक के पिता और गांव के सरपंच प्रतिनिधि पीछे आ रही कार में सवार थे और उन्होंने अपनी आंखों के सामने उसे दम तोड़ते देखा।

पुलिस को दी गई शिकायत में लबाना गांव, थाना छप्पर निवासी सोहन सिंह ने बताया कि वह और उनका 22 वर्षीय बेटा हर्ष मुस्तफाबाद स्थित राजीव की आढ़त पर मजदूरी का काम करते थे। 9 अक्तूबर को 12:15 बजे सोहन सिंह और राजीव क्रेटा कार में सवार होकर आढ़त से चले थे। वहीं, उनका बेटा हर्ष अपनी मोटरसाइकिल पर उनके आगे-आगे जा रहा था।
विज्ञापन

रात करीब 12:30 बजे जब वे मुस्तफाबाद से मनका गांव की तरफ श्री श्याम पैलेस के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल चालक ने हर्ष की बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक कुछ देर मौके पर रुका और फिर अपनी मोटरसाइकिल सहित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी थाना मुलाना के एएसआई धर्मराज का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed