फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man sitting outside his house was attacked with a knife due to enmity.

Ambala News: घर के बाहर बैठे युवक पर रंजिशन चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting outside his house was attacked with a knife due to enmity.
अंबाला। अंबाला कैंट की गली नंबर दो में पुरानी रंजिश के चलते सात युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुंह व हाथ खून से लथपथ होने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। उपचार के लिए उन्हें कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने सन्नी की तहरीर पर अभी, गौतम, जैम्स सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अंबाला कैंट के गली नंबर दो निवासी सन्नी ने बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे वह अपने घर पर बैठा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अभी, रुपा, गंगा, अन्दरा, गौतम, जैमस, प्रीत उसके घर आ गए और बहस करने के बाद आरोपी गौतम, जैम्स व अभी ने उसके मुंह पर हमला कर दिया और इस दौरान अभी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बचने के लिए जब अपना हाथ आगे किया तो वह चाकू उसके हाथ पर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed