{"_id":"679fb286f6bd5d41fd0d3784","slug":"a-young-man-attending-a-wedding-died-in-an-accident-ambala-news-c-36-1-sknl1003-137009-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शादी में शामिल युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शादी में शामिल युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। शादी समारोह में शामिल होने गए बाइक सवार युवक का शव रविवार गांव डेहर-अंबली के पास हाईवे के किनारे मिला। मृतक की पहचान नारायणगढ़ की कृष्ण कॉलोनी निवासी 27 साल के शरणजीत सिंह के रूप में हुई।
नारायणगढ़ पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नारायणगढ़ की कृष्ण कॉलोनी निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि वह किराये पर रहता है। शनिवार की रात को उसका 27 साल का बेटा शरणजीत सिंह घर से बाइक पर सवार होकर गांव गदोली में एक शादी समारोह में गया था।
इसके बाद पूरी रात बेटा घर नहीं आया। रविवार को वह अपनी गुरमीत कौर के साथ बेटे को देखने के लिए गांव गदोली जा रहे थे। जब वह गांव डेहर अंबली के पास पहुंचे तो देखा कि सड़क के किनारे मोड पर कुछ लोग खड़े हैं और पुलिस की गाड़ी भी खड़ी है। इसके बाद दोनों पति पत्नी वहां चले गए। जहां पर देखा कि उनका बेटा शरणजीत सिंह सड़क किनारे गड्ढों में घायल पड़ा था। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने चैक करने के बाद बेटे को मृत घोषित कर दिया।