फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A voice came from inside the room... Uncle save us

Ambala News: कमरे के अंदर से आवाज आई... अंकल हमें बचा लो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A voice came from inside the room... Uncle save us
फ्रैंडस कॉलोनी ​स्थित घर में लगी आग गली तक पहुंची। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। फ्रैंडस कॉलोनी में आग की घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया। कमरे के अंदर से आवाज आई अंकल हमें बचा लो...यह बाकया मुख्य अग्निशामक बचन सिंह ने आग में फंसी बच्ची अनु को बचाने के बाद बताया। इस दौरान वे भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि हमें दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि फ्रैंडस कॉलोनी में घर में सिलिंडर फट गया है और मोहल्ले में आग लग गई है। वह दो गाड़ियां लेकर निकले और जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग भयानक रूप ले रही थी।
स्थानीय लोगों ने चिल्लाना शुरू किया कि ऊपर बने कमरे में लोग फंसे हुए हैं। वह हौसला दिखाते हुए दीवार तुड़वाकर घर के अंदर गया पहली बार तो मेरी हिम्मत नहीं हुई, लेकिन दूसरी बार लंबी सांस भरकर अंदर जाने का प्रयास किया तो कमरे के अंदर से आवाज आई कि अंकल हमें बचा लो। कमरे में धुंए के गुबार के कारण कुछ नहीं दिख रहा था और दम भी घुट रहा था, तभी एक लड़की का मेरे हाथ पर हाथ लगा तो मैंने सोचा कि कमरे में सभी सुरक्षित है। तभी बच्ची को निकालकर रेस्क्यू किया। नीचे से दमकल विभाग कर्मचारी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे और आग बुझ भी चुकी थी।
विज्ञापन

जब वह दोबारा अपने एक साथी के साथ कमरे में पहुंचे तो टॉर्च मारकर देखा कि मां ने अपने बच्चे को कपड़े में लपेटकर छाती से लगा रखा था और वह कमरे में बेड और शीशे के बीच बनी जगह में बेहोश अवस्था में थी। महिला और बच्चे के बीच आग का एक फुट का ही फांसला था, तभी तोड़ी गई दीवार की तरफ से मां और बच्चे को भी रेस्क्यू किया गया। धुंआ चढ़ने के कारण वह भी बेहोश हो गया। मां और बच्चे को एंबुलेंस की सहायता से पुलिस विभाग के सहयोग से जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया। बाद में उनको सूचना मिली की मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई है।

फ्रैंडस कॉलोनी स्थित घर में लगी आग गली तक पहुंची। संवाद

फ्रैंडस कॉलोनी स्थित घर में लगी आग गली तक पहुंची। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed