पिपली। प्रगतिशील किसान सावन राम ने गोसेवा एवं पौधरोपण कर 91वां जन्मदिन मनाया। किसान ने बरगद, पीपल एवं नीम की त्रिवेणी रोपित की। मंगलवार को सावन राम को बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित कृषि वैज्ञानिक भी शुभकामनाएं देने पहुंचे। पिपली अनाज मंडी मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन अमीर चंद ने बताया कि श्री गुरुनानक गौद्वारा उपचार केंद्र में गोमाता की सेवा एवं पूजन किया गया। हरे चारे का सहयोग कर त्रिवेणी रोपण से पर्यावरण संरक्षण एवं आगामी पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित वातावरण देने का संकल्प लिया। संत गोपाल दास ने गोसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के पावन अभियान पर प्रसन्नता जताई और स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिलाध्यक्ष नवीन सिंगला, अनुजा सिंगला, साहिब सिंह मलिक, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने भी स्वस्थ-सुखी जीवन की प्रार्थना की।