फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A procession was taken out from Swami Shivnarayan Guru Dham located at Dera Batti.

Ambala News: डेरा बत्ती स्थित स्वामी शिवनारायण गुरु धाम से निकाली शोभायात्रा

Fri, 23 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 23 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out from Swami Shivnarayan Guru Dham located at Dera Batti.
अंबाला छावनी के बाजारों में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संस्था
अंबाला। श्री श्री स्वामी शिव नारायण ब्रिगेड गुरु धाम अंबाला छावनी की ओर से ब्रिगेड महंत कमल किशोर के नेतृत्व में दो दिवसीय वसंत पंचमी महोत्सव का आरंभ शोभायात्रा के साथ किया गया। यह शोभायात्रा डेरा बत्ती स्थित स्वामी शिवनारायण गुरु धाम से आरंभ होकर रजमन बाजार, राय मार्केट, सदर बाजार, छपरबंद मोहल्ला, बंगाली मोहल्ला होते हुए पुराने आलू गोदाम स्थित स्वामी शिवनारायण ब्रिगेड धाम में समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस शोभायात्रा की अगुवाई ब्रिगेड गुरु मंदिर के प्रधान मनोज कुमार व चेयरमैन रूपचंद व अन्य गण मान्य सदस्यों के द्वारा की गई। शोभायात्रा कि अगवानी घुड़सवार बच्चों ने की, जोकि शोभायात्रा की शान बढ़ा रहे थे, उसके पीछे गुरु अन्यास ज्ञान दीपक की पालकी तथा पीछे अंबाला के विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई संगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में वसंत पंचमी के महत्व को प्रसारित करना है। स्वामी शिव नारायण पंथ में वसंत पंचमी पर्व का बहुत महत्व है क्योंकि बसंत पंचमी के दिन गुरु अन्यास ज्ञान दीपक की रचना पूर्ण हुई थी। इस दिन स्वामी शिव नारायण महाराज ने सर्वप्रथम अपने शिष्यों को दीक्षा दी थी, इसलिए इस दिवस को दीक्षा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed