फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A heap of garbage piled up in the basement in front of the tehsil

Ambala News: तहसील के सामने बेसमेंट में लगा कूडे़ का ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A heap of garbage piled up in the basement in front of the tehsil
अंबाला। पहले एसडीएम कार्यालय के सामने सीढि़यों के नीचे डंपिंग जोन बनाया गया था, लेकिन अब तहसील के सामने सीढियों के नीचे फिर से डंपिंग जोन बना दिया गया है। यहां पर हर समय कूडे़ का ढेर लगा रहता है और इस कूडे़ से उठ रही दुर्गंध तहसील कार्यालय तक आती है। जिससे पास से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस डंपिंग जोन की ओर अभी तक किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं गया है।
विज्ञापन


छात्र भी उठा चुके हैं एतराज

वहीं सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से उपमंडल भवन की सफाई करने के बाद कूडा बेसमेंट में फेंक रहे हैं। जिसके कारण यहां पर कूडे़ का ढेर लगा हुआ है। यहां पर इन्होंने डंपिंंग जोन बना दिया है। उपमंडल भवन में काम करने वाला स्टाफ और लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाले छात्र बेसमेंट में अपने अपने वाहन खड़ा करते हैं। कूड़े को लेकर वह भी एतराज जता चुके हैं। लेकिन सफाई कर्मी हैं कि मानते ही नहीं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को हो रही है दिक्कत

राहुल ने बताया कि वह राजकीय पीजी कालेज का छात्र है वह अधिकतर लाइब्रेरी में पढाई करने के लिए आता है। पिछले कई दिनों से बेसमेंट में कूडे़ का ढेर लग रहा है। इस कूडे़ को हटाने की और कोई ध्यान नहीं देता। बोह निवासी रामकरण ने बताया कि वह इंतकाल लेने के लिए तहसील में आया। इस दौरान उसे सीढि़यां चढ़कर पहली मंजिल पर जाना था लेकिन वह गलती से सीढि़यों से नीचे बेसमेंट में पहुंच गया। जहां पर देखा कि कूडे़ का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही बेसमेंट को चैक करवाकर सफाई करवा दी जाएगी।

सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed