{"_id":"60dc58658ebc3e9eac030dcf","slug":"a-dog-give-blood-to-another-dog-in-ambala-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहानी एकदम फिल्मी है: कुत्ते ने खून देकर बचाई 'टाइगर' की जान, अंबाला में दिखा अनोखा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहानी एकदम फिल्मी है: कुत्ते ने खून देकर बचाई 'टाइगर' की जान, अंबाला में दिखा अनोखा रिश्ता
Wed, 30 Jun 2021 05:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 30 Jun 2021 05:17 PM IST
सार
अंबाला के पॉमेरियन ब्रीड के एक पालतू डॉग टाइगर को किसी बीमारी के कारण खून की कमी हो गई। टाइगर का खून नाक के जरिए बह गया। उसमें मात्र 3 ग्राम खून रह गया था।
विज्ञापन
स्ट्रे डॉग स्माइली ने खून देकर बचाई टाइगर की जान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिश्ते केवल इंसान ही नहीं बनाते बल्कि इंसान के सबसे विश्वासपात्र दोस्त माने जाने वाले कुत्ते भी इस मामले में कम नहीं हैं। रिश्ते भी ऐसे-वैसे नहीं बल्कि 'खून' के रिश्ते। ऐसा ही एक खून का रिश्ता बनाया है स्ट्रे डॉग स्माइली ने। स्माइली ने पालतू डॉग टाइगर को अपना खून देकर उसकी जान बचा ली। सुनने में बेशक यह फिल्मी कहानी लगे लेकिन यह एकदम सच है।
विज्ञापन
दरअसल अंबाला के पॉमेरियन ब्रीड के एक पालतू डॉग टाइगर को किसी बीमारी के कारण खून की कमी हो गई। टाइगर का खून नाक के जरिए बह गया। उसमें मात्र 3 ग्राम खून रह गया था। उसकी स्थिति काफी नाजुक हो गई थी। डॉक्टर ने टाइगर के मालिक को सलाह दी कि उसके लिए जल्द से जल्द किसी अन्य डॉग के रक्त का इंतजाम किया जाए, तभी इसकी जान बचाई जा सकती है। टाइगर के मालिक को कहीं से पशु-पक्षी प्रेमी भरत सिंह का नंबर मिला।
विज्ञापन
उन्होंने भरत से अपने डॉग टाइगर की जान बचाने के लिए किसी अन्य डॉग के रक्तदान की गुहार लगाई। जैसे ही भरत को पता चला तो वे एक स्ट्रे डॉग स्माइली को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे और उसका रक्तदान करवाया। स्माइली का खून टाइगर को चढ़ाया गया। अब टाइगर की जान खतरे से बाहर है। स्ट्रे डॉग भरत की देखरेख में उनके पास ही है ताकि उसे पूरी तरह से डाइट दी जा सके।
विज्ञापन