फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A destitute cow was found unconscious in the colony, there was a stir

कॉलोनी में बेसहारा गाय मिली बेसुध, मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
A destitute cow was found unconscious in the colony, there was a stir
अंबाला। लंपी त्वचा रोग को लेकर लोग सहमे हुए हैं। लोग गली-मोहल्लों में घूमने वाले गोवंशों से डरने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देरशाम महेश नगर स्थित गुरुनानक नगर के पास देखने को मिला। वहां एक गाय बेसुध होकर गिर पड़ी। उपचार के लिए लोग पहुंचे तो उसके शरीर पर लंपी रोग के कारण दाने व गांठें बनी हुई थी। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने डर के मारे मुख्य गली का रास्ता ही बंद कर दिया। लोग दूसरी गलियों से होकर गुजरे।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ गोरक्षक युवा सामने आए और बेसुध गाय को पहले पानी पिलाया और खाने को दिया। इसके बाद उपचार के लिए युवा शानू, अनिल, मुकेश आदि ने जैसे ही गोरक्षक दल के सदस्यों को फोन किया। अधिकतर ने मौके पर आने से ही इंकार कर दिया। कुछ लोगों ने कहा कि इस गाय तो न तो गोशाला वाले रखेंगे और न ही कोई अपने घर में बांधेगा। ऐसे में देर रात तक गाय के उपचार के लिए युवाओं की टोली भटकती रही। उधर, नगर परिषद के अधिकारियों ने मौके पर आने से साफ इंकार करते हुए पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed