{"_id":"6ac3f8a88e9f1e6873067efd","slug":"a-bird-trapped-in-a-high-tension-line-by-chinese-thread-is-gasping-for-breath-ambala-news-c-36-1-amb1002-170754-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चाइनीज मांझे से हाईटेंशन लाइन में फंसे पक्षी की अटकी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चाइनीज मांझे से हाईटेंशन लाइन में फंसे पक्षी की अटकी सांसें
विज्ञापन
- वंदे मातरम टीम ने फरिश्ता बनकर बचाई बेजुबान पक्षी की जान
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। वंदे मातरम सेवा दल की टीम ने सोमवार सुबह करीब छह बजे राहगीर का फोन आने के बाद पुलिस लाइन के पास स्थित हर्बल पार्क के पास चाइनीज मांझे से हाईटेंशन लाइन में फंसे पक्षी की जान बचाई और उसकी मरहम पट्टी की।
सेवा दल की टीम के सदस्य भरत ने बताया कि एक राहगीर का फोन आया कि सफेदे के ऊंचे पेड़ों पर एक पक्षी चाइनीज मांझे में उलझकर छटपटा रहा है। टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक बेजुबान पक्षी जमीन से करीब 100 फीट की ऊंचाई पर चाइनीज मांझे में फंसा था। उसी के पास से 11,000 वोल्टेज की हाई-टेंशन बिजली की तारें गुजर रही थीं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को मदद के लिए बुलाया और चाइनीज मांझे में जकड़े घायल पक्षी को सुरक्षित नीचे उतार ही लिया। फिलहाल, वह बेजुबान पक्षी वंदे मातरम टीम की देखरेख में है। उसकी मरहम-पट्टी, दवा और खानपान का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। टीम का कहना है कि जैसे ही वह पूरी तरह स्वस्थ होकर उड़ान भरने के काबिल हो जाएगा, उसे फिर से खुले आसमान में आजाद कर दिया जाएगा।