फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   994 students took admission in ITI

994 छात्रों ने लिया आईटीआई में दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
994 students took admission in ITI
आईटीआई में दाखिले के लिए दोनों चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले की सभी राजकीय आईटीआई में कुल 2407 सीट अलॉट की गई थी। इनमें से 1328 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूर्ण हुई। 994 छात्रों ने फीस जमा करवाकर दाखिला लिया है। खाली सीटों का ब्योरा विभाग की ओर से 28 अक्तूबर को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके उपरांत 28 से 30 अक्तूबर तक सभी अभ्यर्थी अपनी मनपसंद ट्रेड पोर्टल के माध्यम से भर पाएंगे। इस दौरान जिन अभ्यर्थियों ने दूसरे चरण में सीट अलॉट होने के बावजूद फीस जमा नहीं कराई है और अब वे तीसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं तो उन्हें अतिरिक्त फीस जमा करवानी पड़ेगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थी को 500 और महिला को 250 रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

यह रहेगी आगे की प्रक्रिया
तीसरे चरण की काउंसलिंग की मेरिट सूची 2 नवंबर को पोर्टल पर जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद 7 नवंबर तक तीसरे चरण की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज और प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। 8 नवंबर तक फीस जमा करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई की यह है स्थिति
राजकीय मूलचंद आईटीआई अंबाला कैंट में 270 सीटों में से 135 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। इनमें से 122 ने फीस जमा करवा दी है।
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 985 सीटें अलॉट की गई थी, जिन पर 555 के दस्तावेजों की जांच हुई है और 392 ने फीस जमा करवाई है।
राजकीय महिला आईटीआई अंबाला शहर में 331 सीटें अलॉट हुई थी। इनमें से 224 के दस्तावेजों की जांच हुई है जबकि 172 ने फीस जमा करवा सीट पक्की की।
राजकीय आईटीआई बराड़ा में 422 में से 218 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हुई है और 148 ने फीस जमा करवा दी है।
राजकीय आईटीआई महिला नारायणगढ़ में 17 के 17 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। 16 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करवाई है।
राजकीय आईटीआई हसनपुर में 17 में से 6 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हुई है और 6 ने फीस जमा करवाई है।
राजकीय आईटीआई नौहनी में 39 में से 18 के दस्तावेजों की जांच हुई है और 11 ने फीस जमा करवा दी है।
राजकीय आईटीआई भारंगपुर में 326 में से 155 छात्रों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवा ली है और इसमें से 127 ने फीस जमा करवा कर सीट पक्की कर ली है।
छात्रों की सुविधा के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जहां छात्र दस्तावेजों की जांच करवा रहे हैं। अगर किसी छात्र को कोई दिक्कत आ रही है तो उसकी समस्या का भी समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed