फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   95 lakh will be spent on drainage and rainwater harvesting.

Ambala News: पानी की निकासी और वर्षा जल संचयन पर खर्च होंगे 95 लाख

Sat, 30 May 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 30 May 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
95 lakh will be spent on drainage and rainwater harvesting.
अंबाला छावनी ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की ओर से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए दो बड़े विकास कार्यों की ई-निविदाएं जारी की गई हैं। इन दोनों परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग 95.86 लाख रुपये आंकी गई है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन विकास कार्यों के लिए इच्छुक ठेकेदार आगामी 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


निविदा के अनुसार, विकास कार्यों को दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया है। पहले के तहत नागरिक अस्पताल से गुडगुडिया नाले तक सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा। इस पर 48.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत हिल रोड, नागरिक अस्पताल के नजदीक जगाधरी रोड से लेकर एसवीएम मार्ग यानी सप्लाई डिपो के पास होते हुए गुडगुडिया नाले तक जल निकासी प्रणाली को चौड़ा और बेहतर किया जाएगा। आईटीओ के सामने चर्च रोड आदि क्षेत्रों में भी वर्षा जल संचयन प्रणाली का निर्माण होगा। इस कार्य के लिए बयाना राशि 98 हजार रुपये और टेंडर फीस 1,500 रुपये निर्धारित की गई है। दूसरे कार्य के तहत बब्याल रोड से गोल्डन लॉयन चौक तक जल निकासी सुधार पर 47.01 लाख रुपये खर्च होंगे। इस कार्य केअंतर्गत बब्याल रोड पर सिख लाइट इंफैंट्री से ओएचएसआर तक, पानीपत रोड और पार्क रोड पर बब्याल रोड से गोल्डन लॉयन चौक तक जल निकासी और रेनवाटर हार्वेस्टिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदारों को 95 हजार रुपये बयाना राशि और 1,500 रुपये टेंडर फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन


आगामी मानसून को देखते हुए दो मुख्य कार्याें की ई-निविदाएं जारी की गई हैं। नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल www.defproc.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल आनंद शर्मा, सीईओ,कैंटोनमेंट बोर्ड,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed