फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मदरसे में नहीं जाना चाहता बच्चा, घर से भागा, कैंट स्टेशन पर बरामद किया, पिता के सुपुर्द किया

मदरसे में नहीं जाना चाहता बच्चा, घर से भागा, कैंट स्टेशन पर बरामद किया, पिता के सुपुर्द किया

Sun, 10 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मदरसे में नहीं जाना चाहता बच्चा, घर से भागा, कैंट स्टेशन पर बरामद किया, पिता के सुपुर्द किया
मदरसे में पढ़ना नहीं चाहता था बच्चा, घर से भागकर पहुंचा अंबाला कैंट
विज्ञापन

-जयपुर निवासी 11 वर्षीय बच्चे को रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन ने स्टेशन से किया बरामद
-काउंसिलिंग के बाद पिता को बुलाकर बच्चे को सौंपा, पंजाब के बरनाला में रहते हैं पिता
फोटो नंबर : 32
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। परिजनों द्वारा जबरदस्ती मदरसे में दाखिल कराने से झुब्ध एक 11 वर्षीय बच्चा घर से भागकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन आ पहुंचा। रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्चे को प्लेटफार्म छह से लावारिस हालत में बरामद किया। इसके बाद उसकी काउंसिलिंग कर उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।

काउंसिलिंग के दौरान बच्चे ने बताया कि वह जयपुर के अमागढ़ का रहने वाला है। उसके पिता पंजाब के बरनाला में रहकर मछली बेचते हैं। बीते दिनों पिता घर गया था। बच्चे को मदरसे में दाखिल कराने के लिए पिता उसे अपने साथ बरनाला ले गया। लेकिन बच्चा मदरसे में नहीं पढ़ना चाहता था। इससे वह वहां से भाग निकला। वह पहले ट्रेन से बरनाला से जयपुर गया और उसके बाद फिर पटियाला पहुंचा। पटियाला से उसे बरनाला जाना था, लेकिन वह अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आ गया। काउंसिलिंग के दौरान बच्चे ने अपने पिता का फोन नंबर और पते की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प लाइन ने पिता से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। शनिवार दोपहर उसके पिता अंबाला चाइल्ड हेल्प डेस्क पहुंचे। यहां पूरे दस्तावेजों की पड़ताल के बाद व जीआरपी के समक्ष बच्चे को पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान चाइल्ड हेल्प डेस्क कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार, टीम मेंबर सोनू शर्मा, मोहित सिंह व जीआरपी से एसआई ओम प्रकाश व हेड कांस्टेबल लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed