फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पश्चिम विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, बारिश के आसार, रात का तापमान गिरेगा

पश्चिम विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, बारिश के आसार, रात का तापमान गिरेगा

Thu, 10 Jan 2019 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, बारिश के आसार, रात का तापमान गिरेगा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। एक बार फिर से मौसम यू टर्न लेगा और पश्चिमी विक्षोभ मौसम बिगाड़ेगा। बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे दिन के तापमान में बेशक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात का तापमान अभी और गिर सकता है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा।
इन दिनों मैदानी इलाकों में जमकर ठंड पड़ रही है। इसी मौसम को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ और बढ़ाएगा। इसका असर दो से तीन दिनों तक रहने वाला है, जिसका असर अंबाला में बूंदाबांदी या हल्की बारिश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने, तो 13 जनवरी तक इसका असर रहेगा और 11 से लेकर 13 तारीख तक आसमान में बादल या फिर हल्की बूंदाबांदी अथवा बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में मैदानी इलाकों में रातें ठंडी और दिन गर्म हो सकता है। यदि बारिश होती है और आसमान बाद में साफ हो जाता है, तो धुंध का प्रकोप भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर डाक्टरों की माने, तो बारिश यदि होती है, तो यह काफी फायदेमंद साबित होगी। जो लोग गले के इनफेक्शन आदि से पीड़ित हैं, उनको राहत मिलेगी। साथ ही हाथों पैरों की उंगलियों में सूजन जैसी समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। डॉ. दिनेश अग्रवाल का कहना है कि बारिश होने के बाद दिन के मौसम में राहत मिलेगी, जबकि सूखी ठंड से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह भर में धुुंध, आसमान में बादल, बूंदाबांदी या फिर बारिश देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान के बीस डिग्री तक तथा न्यूनतम तापमान के 6 डिग्री तक आने की संभावनाएं हैं।


यह रहा बुधवार का तापमान
बुधवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में नमी की मात्रा 89 प्रतिशत रिकार्ड की गई, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed