{"_id":"5c324f96bdec2256d5718e7f","slug":"91546801046-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह जगह गंदगी के ढेर, कैसे सुधरेगा रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह जगह गंदगी के ढेर, कैसे सुधरेगा रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर 10 से 16
जगह-जगह गंदगी, डंपिंग स्टेशनों पर उचित कूड़ा निस्तारण व्यवस्था नहीं, कैसे सुधरेगी रैंकिंग
शहर के बाशिंदों ने स्वच्छता रैंकिंग सर्वेक्षण में जताया पिछड़ने का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो गया है और टीम कभी भी आ सकती है, लेकिन ट्विन सिटी के हालात देखते हुए ऐसा नहीं लग रहा कि नगर निगम सर्वेक्षण टीम के आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने अंबाला सिटी का सर्वेक्षण किया तो जगह जगह गंदगी के ढेर दिखाई दिए। वहीं कई जगह तो ऐसी थीं जहां देखने पर लग रहा था कि उस क्षेत्र से कई हफ्तों से कूड़े का उठान नहीं किया गया। हैरानी तो तब हुई जब मुख्य चौराहों के पास ही गंदगी के ढेर लगे दिखाई दिए। अगर अंबाला के ऐसे हालात सर्वेक्षण टीम देखती है तो साफ सी बात है कि सर्वेक्षण में पूरी तरह से नंबर कटना तय है। इससे रैंकिंग पहले के मुकाबले सुधार के स्थान पर रैंकिंग में गिरावट भी आ सकती है। वहीं जब इस इस बारे में पूर्व पार्षदों से बात की तो कई पार्षदों ने बताया कि नगर निगम की ओर से इस बारे में उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी गई है और सरकार की ओर से भी कोई गाइड लाइन नहीं मिली हैं कि उन्हें किस तरह से इस अभियान में भाग लेते हुए नगर निगम के साथ स्वच्छता सुधार में कार्य करना है।
गीले व सूखे कूड़े को नहीं किया जा रहा है अलग
नगर निगम की ओर से गीले व सूखे कूड़े को अलग अलग करने का कोई प्रावधान नहीं है जिस कारण सारा कूड़ा एक ही स्थान पर इकट्ठा किया जा रहा है। जिन विभिन्न पहलुओं पर सर्वेक्षण टीम द्वारा नंबर दिए जाने हैं, उन्हीं पहलुओं की ओर निगम की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यह बोले पूर्व पार्षद
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर दुर्गा नगर में लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया है ताकि लोग ज्यादा से इस ओर जागरूक हों। अभी दो से तीन गलियों के लोगों को कहा गया है और आगे अन्य लोगों को भी कहा जाएगा ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में अंबाला की अच्छी रैकिंग आए।
विज्ञापन
-हरीश शर्मा, पूर्व पार्षद।
-----
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम की ओर से कोई मीटिंग नहीं की गई और न ही कोई गाइड लाइन दी गई हैं। ऐसे में अंबाला का प्रदर्शन खराब होने की उम्मीद है। सरकार ने निगम को भंग करने की जब से कवायद आरंभ की है तभी से निगम की कार्यप्रणाली खस्ता हो गई है।
-दलीप चावला बिट्टू, पूर्व पार्षद।
------
स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान रैंकिंग में सुधार लाने के लिए जितना सहयोग किया जा सकेगा करेंगे बाकि लोगों को भी अपने स्तर पर सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए।
-मीनाक्षी कपूर, पूर्व पार्षद।
-------
नगर निगम की ओर से कौन सी योजना चलाई जा रही है, नहीं चलाई जा रही है इसके बारे में कोई भी अपडेट नहीं मिलती। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निगम की ओर से कोई भी मीटिंग नहीं रखी गई और सरकार की ओर से कोई गाइड लाइन नहीं आईं। बाकि अपनी ओर से सफाई को लेकर पूर्ण सहयोग रहेगा।
-दलजीत सिंह भाटिया, पूर्व पार्षद।