फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   चंद्रपुरी कालोनी को नियमित करने की याचिका पर फिर से होगा विचार

चंद्रपुरी कालोनी को नियमित करने की याचिका पर फिर से होगा विचार

Sat, 05 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
चंद्रपुरी कालोनी को नियमित करने की याचिका पर फिर से होगा विचार
चंद्रपुरी कॉलोनी को नियमित करने की याचिका पर फिर से होगा विचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। चंद्रपुरी कॉलोनी को नियमित करने की याचिका पर अब फिर से विचार होगा। हाल ही में अंबाला छावनी की लगभग एक दर्जन कॉलोनियों को नियमित किया गया था, लेकिन इसमें चंद्रपुरी कॉलोनी का नाम शामिल नहीं था। इसको लेकर यहीं के रहने वाले संजीव शर्मा व अन्य लोगों ने याचिका उच्च न्यायालय में दायर की थी।

बीते माह दायर की गई इस याचिका पर अदालत ने अपना फैसला देते हुए स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को ओदश दिए हैं कि वह चंद्रपुरी कॉलोनी के नियमित करने पर पुनर्विचार करें और जल्द ही इस पर कार्रवाई करें। याचिकाकर्ता का कहना था कि वह पिछले कई वर्षों से चंद्रपुरी में रह रहे हैं, लेकिन यहां पर मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। वह सरकार को नियमित रूप से टैक्स भी दे रहे हैं। ऐसे में इस क्षेत्र के साथ भेदभाव हो रहा है। याचिकाकर्ताओं ने हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2009 में सरकार ने कानून बनाया था कि प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की योजना थी, जिससे इन कॉलोनियों का भरपूर विकास हो सके। साथ ही कहा था कि जिस कॉलोनी में 50 प्रतिशत मकान बने हुए हैं, उन्हें नियमित किया जा सकता है। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि हम सरकार की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, ऐसे में हमारी कॉलोनी को नियमित किया जाए। अब स्थानीय निकाय निदेशक के पास यह मामला फिर से जाने से लोगों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि उनकी कॉलोनी को नियमित कर सुविधाओं को लाभ दिया जाए। याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट सुनील टंडन अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed