{"_id":"5b7dbbd342c792464f4969fc","slug":"91534966739-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बस स्टैंड क्षेत्र पर नहीं चलेगी बस व ऑटो चालकों की मनमानि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बस स्टैंड क्षेत्र पर नहीं चलेगी बस व ऑटो चालकों की मनमानि
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बस स्टैंड क्षेत्र पर नहीं चलेगी बस व ऑटो चालकों की मनमानि
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। ट्विन सिटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले जीटी रोड पर कैंट बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस ने जाम से निपटने की कवायद शुरू कर दी है। जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे अब बस चालकों को खड़े होने नहीं दिया जाएगा, इन्हीं बसों की वजह से ही फ्लाईओवर के नीचे जाम के हालात उत्पन्न हो रहे हैं। अब स्थायी समाधान के लिए बुधवार शाम को ट्रैफिक एवं पड़ाव पुलिस की देखरेख में यहां पर बेरीगेट्स लगाने आरंभ कर दिए गए हैं। बसों के अलावा ऑटो चालकों को भी यहां पर खड़े होने से मना किया जाएगा।
बुधवार शाम ट्रैफिक एसएचओ मनीष कुमार की देखरेख मफ्लाईओवर के नीचे दोनों लेन पर बेरीगेट्स लगाए गए ताकि कोई भी बस चालक यहां पर बसों को न रोके। बस के निकलने के लिए केवल एक रास्ता बनाया गया है। बस चालकों को चेतावनी दी गई है कि यदि वह बस स्टैंड के बाहर से सवारियां बिठाते हैं तो उनके खिलाफ चालान तक किया जा सकता है। इतना ही नहीं रोडवेज जीएम से भी बातचीत कर बस चालकों को हिदायतें दी गई हैं। अब बस चालकों को नई व्यवस्था के तहत निर्धारित क्षेत्रों से गुजरना होगा ताकि क्षेत्र में जाम की स्थिति न रहे।
आधा दर्जन पुलिस जवान व रोडवेजकर्मी होंगे तैनात
ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा स्थायी तौर पर आधा दर्जन जवानों की ड्यूटी जीटी रोड फ्लाईओवर के निचले क्षेत्र में लगाई जाएगी। यातायात नियमों का पूरी तरह से यहां पर पालन हो, इसको जवान पूरी तरह से सुनिश्चित करेंगे। पुलिस के अलावा रोडवेज कर्मी भी बसों पर नजर रखेंगे ताकि बस स्टैंड के बाहर से सवारी ढोने वाले का तुरंत चालान किया जा सके।
विज्ञापन
ऑटो चालकों व रेहड़ी चालकों को खदेड़ा
बस स्टैंड फ्लाईओवर क्षेत्र के नीचे खड़े होने वाले ऑटो व रेहड़ी चालकों के खिलाफ भी बुधवार शाम पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें यहां से खदेड़ा। यहां पर अकसर चालक ऑटो खड़े कर देते हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसके अलावा रेहड़ी चालक भी शाम के समय यहां पर आ जाते हैं। इनके खिलाफ भी अभियान चलाया गया।
दो दिन पहले रेलवे से भी हुई थी मीटिंग
बता दें कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दो दिन पहले ही रेलवे, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त मीटिंग भी हुई थी जिसमें स्टेशन के अंदर एवं जीटी रोड क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए संयुक्त कार्रवाई करने की योजना बनी थी। इसी को लेकर प्लान तैयार किया गया था और अब इसे क्रियान्वित किया जा रहा है।
कोट्स
जीटी रोड पर स्टेशन एवं बस स्टैंड के समक्ष ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रहे, इसको लेकर एक्शन प्लान तैयार किया गया है। बुधवार शाम बेरीगेट्स लगाए गए हैं और आने वाले दिनों में और कार्रवाई होगी।
-मनीष कुमार, ट्रैफिक एसएचओ, अंबाला।