फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   महीनों तक नहीं निकलता स्कूल से पानी, अध्यापक व छात्र परेशान

महीनों तक नहीं निकलता स्कूल से पानी, अध्यापक व छात्र परेशान

Thu, 23 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
महीनों तक नहीं निकलता स्कूल से पानी, अध्यापक व छात्र परेशान
स्कूल में भर रहा कपड़ा मार्केट का पानी, नहीं है निकासी की व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कपड़ा मार्केट क्षेत्र में पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने का खमियाजा वहां स्थित देव समाज स्कूल के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। निचले क्षेत्र में स्कूल होने के कारण कपड़ा मार्केट का सारा पानी स्कूल में भर जाता है। कई-कई महीनों तक पानी नहीं निकलता है। इस कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों को भी परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से नगर निगम को लिखित में शिकायत भी दी गई। लेकिन, समस्या का कोई समाधान निगम की ओर से नहीं किया जा रहा है। अध्यापकों का कहना है कि कई बार तो विद्यार्थियों को जूते उतारकर स्कूल में प्रवेश करना पड़ता है।
सड़कें ऊंची होने के बाद से पैदा हुई ऐसी स्थिति
जब से क्षेत्र में टाइलें लगाकर सड़कों को ऊंचा किया गया है तब से स्कूल का लेबल थोड़ा नीचे चला गया। आसपास के क्षेत्र में पानी की निकासी की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण मार्केट का सारा पानी इस स्कूल में भर जाता है, जिससे कई बार तो विद्यार्थियों का स्कूल में प्रवेश करना भी मुश्किल होता है। पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थी इस मुश्किल को पार कर स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

आसपास नालियों की नहीं है व्यवस्था
मार्केट में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने से पूर्व नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। इससे सारा पानी स्कूल में घुस जाता है और स्कूल तालाब में तबदील हो जाता है। कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है फट्टे और ईंटों के सहारे कक्षाओं तक पहुंचना पड़ता है। अब व्यवस्था इतनी बिगड़ गई है स्कूल स्टाफ ने नीचे कक्षाएं लगाने के स्थान पर ऊपर की मंजिल में सभी कक्षाओं को शिफ्ट कर दिया है। नीचे सारे क्षेत्र में घास उग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कोट्स
पानी निकासी की समस्या बहुत अधिक बढ़ने के बाद आखिर में नगर निगम को लिखित में शिकायत दी गई लेकिन इसके बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। इस समस्या के कारण स्कूल में विद्यार्थियों को बहुत अधिक परेशानी हो रही है। अगर नगर निगम की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो स्कूल में पानी भरे रहने के कारण बीमारी फैल सकती है। इससे स्कूल और विद्यार्थियों का नुकसान हो सकता है।
-ममता शर्मा, प्रिंसिपल, देव समाज स्कूल, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed