फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंबाला में डूबने से तीन बच्चों समेत पांच की मौत

अंबाला में डूबने से तीन बच्चों समेत पांच की मौत

Sat, 18 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अंबाला में डूबने से तीन बच्चों समेत पांच की मौत
तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर/मुलाना/अंबाला। शहजादपुर के निकटवर्ती गांव सौंतली में तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, मुलाना-झाडुमाजरा स्थित मारकंडा नदी में वीरवार दोपहर को नहाने के दौरान डूबे दोस्त को शुक्रवार को तलाशने आया युवक भी मारकंडा नदी में डूब गया। शुक्रवार को डूब युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
शुक्रवार को छुट्टी होने के चलते सौंतली गांव के 14 वर्षीय हर्षप्रीत सिंह उर्फ राजू, 12 वर्षीय सुखचैन और 9 वर्षीय गौरव बारिश का लुत्फ उठाते हुए गांव के तालाब (जोहड़) में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि इन तीनों के साथ दो अन्य बच्चे भी थे। जब यह तीनों नहाते हुए आगे बढ़े तो तालाब के बीच में 8 से 10 फीट गहरे गड्ढे में तीनों डूब गए। अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वे डूबे हुए बच्चों को तालाब से निकालकर शहजादपुर सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

उधर, जौली गांव के रहने वाले तीन दोस्त गौरव, मलकीत उर्फ लाली और 20 वर्षीय अंकुश बराड़ा से वापस आते समय गर्मी से राहत पाने की चाह में मुलाना-झाडुमाजरा मार्ग पर मारकंडा नदी पर बने पुल के पास नदी में नहाने लग गए। अंकुश नदी के भीतर जाकर नहाने लगा। पानी गहरा और बहाव तेज होने के कारण वह बहने लगा। उसके दोनों दोस्त तैरना नहीं जानते थे, जिस कारण वो अंकुश को बचाने के लिए नदी में नहीं जा सके। कुछ दूरी पर जाकर अंकुश नदी में डूब गया। गौरव के अनुसार उन्होंने घबराहट के कारण किसी को नहीं बताया। शुक्रवार को गौरव और मलकीत ने अपने दोस्त 20 वर्षीय साहिल को अंकुश के डूबने की जानकारी दी। साहिल तैरना जानता था जिस कारण वह अंकुश को तलाशने के लिए नदी में कूद गया। कुछ देर के बाद वह भी डूब गया। प्रशासन की ओर से गोताखोरों की दो टीमों ने मारकंडा नदी में सर्च अभियान चलाया। साहिल को घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर करीब 20 मिनट के बाद ढूंढ़ निकाला गया। उस समय साहिल की सांस चल रही थी। उसे एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं वीरवार को मारकंडा नदी में अंकुश की तलाश देेर शाम तक जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed