फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सर्वे अपडेट करने के लिए टीमें की गई गठित

सर्वे अपडेट करने के लिए टीमें की गई गठित

Mon, 30 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सर्वे अपडेट करने के लिए टीमें की गई गठित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के तहत उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डा. अशोक शर्मा ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबाला शहर एवं छावनी के चिकित्सक अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में आयुष्मान भारत-हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन को सफल बनाने के लिए एवं सर्वे अपडेट करने के लिए नगर निगम व स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीमें गठित की गईं। यह टीमें वर्ष 2011 पर आधारित जनणगना के अनुसार डाटा अपडेट करेंगी ताकि पात्र परिवारों को प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिया जा सके। इस कार्य को 30 व 31 जुलाई तक पूरा करना सुनिश्चित किया गया है ताकि पूर्ण रिपोर्ट हरियाणा सरकार को भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन जागरूकता हेतु अंबाला शहर व छावनी के पूरे क्षेत्र में आयुष्मान भारत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुनादी भी कराई जाएगी। मौके पर नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत कार्यक्रम डा. अरविंद्रजीत सिंह, डा. आरती, डा. यादविंद्र सिंह चिकित्सा अधिकारी, मास मीडिया अधिकारी सुदेश कंबोज, वुमन सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा वीना ढल, विजय शर्मा, जिला डाटा मैनेजर, तरणदीप बक्शी सहित जिला आशा कोऑर्डिनेटर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed