फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   परिजन बोले- पुलिस ने नहीं लिए गुरविंदर के बयान, डीएसपी ने दिखाई वीडियो क्लिप, कहा- जानबूझकर नहीं दे रहा बयान, मजे से बैठा है बेड

परिजन बोले- पुलिस ने नहीं लिए गुरविंदर के बयान, डीएसपी ने दिखाई वीडियो क्लिप, कहा- जानबूझकर नहीं दे रहा बयान, मजे से बैठा है बेड

Thu, 19 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
परिजन बोले- पुलिस ने नहीं लिए गुरविंदर के बयान, डीएसपी ने दिखाई वीडियो क्लिप, कहा- जानबूझकर नहीं दे रहा बयान, मजे से बैठा है बेड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़। बीती 6 जुलाई से लापता हुए युवक के साथ पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल करने व खेतों में बेसुध हालत में गिराने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के रोष स्वरूप पीड़ित के परिजनों ने बुधवार को डीएसपी नारायणगढ़ से मुलाकात की। परिजनों ने डीएसपी को बताया कि पुलिस ने न तो अभी तक उनकी शिकायत पर कार्रवाई की और न ही अस्पताल में मरणासन्न अवस्था में पड़े गुरविंद्र के बयान दर्ज किए। उधर, डीएसपी ने भी साफ कहा कि गुरविंद्र जानबूझकर बयान नहीं दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी कई बार उसके पास जा चुके हैं।
डीएसपी अमित भाटिया ने परिजनों को बताया कि आप द्वारा 6 जुलाई को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। डीएसपी ने पीड़ित के परिजनों को उन्हें एफआईआर की एक कापी भी सौंपी। पीड़ित के अस्पताल में मरणासन्न अवस्था में पड़े होने के उसके परिजनों के दावे को डीएसपी ने कहा कि गुरविंद्र अस्पताल में बिलकुल ठीकठाक है, जबकि वह जानबूझकर कोई बयान नहीं दे रहा। गुरविंद्र के बिलकुल ठीकठाक होने बारे उसके परिजनों को एक वीडियो क्लिप भी दिखाई, जिसमें वह बड़े आराम से अस्पताल के बेड पर मस्ती कर रहा था। डीएसपी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से एक पुलिस अधिकारी उसके बयान लेने के लिए अस्पताल में जा रहा है, परंतु गुरविंद्र जानबूझकर बयान नहीं दे रहा। बुधवार को भी जांच अधिकारी उसके बयान लेने के लिए अस्पताल में गए हुए हैं। डीएसपी की बात सुन पीड़ित के परिजन चुपचाप वहां से निकल गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि गुरविंद्र के बयान लेने के लिए एक पुलिस अधिकारी चंडीगढ़ अस्पताल में गया हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी के आने के बाद ही पता चलेगा कि गुरविंद्र ने क्या बयान दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी थाना में नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed