{"_id":"5a0de32e4f1c1b78548bd835","slug":"91510859566-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- लोगों ने दी सूचना, जिस पर जीआरपी ने शव लिया कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- लोगों ने दी सूचना, जिस पर जीआरपी ने शव लिया कब्जे में
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर मिला शव, कुत्तों ने नोचा
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर गांव नगला के पास मिले शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला। लोगों की सूचना पर जीआरपी ने कंकाल के रूप में मिले शव को कब्जे में ले लिया है और डायरी, मोबाइल के सहारे पहचान में जुटी है।
जानकारी अनुसार अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर गांव नगला के पास लोगों ने एक शव देखा जो कंकाल में बदल चुका था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। माना जा रहा है कि यह शव करीब सप्ताह भर पुराना है। पुलिस को फिलहाल एक डायरी, पर्स व मोबाइल फोन मिला है। इसके आधार पर पुलिस ने शव के पहचान करने में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह इस शव के बारे में लोगों ने सूचना दी थी, लेकिन नियमों के फेर में जीआरपी देर रात शव की तलाश में पहुंची। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। गांव नगला निवासी संदीप सिंह का कहना है कि जब लोगों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को बुधवार सुबह दी थी, तो कार्रवाई करने में इतनी देर क्यों लगा दी गई। सूचना के बाद तुरंत कार्रवाई की जानी थी, जबकि यह नहीं हो पाई।
विज्ञापन
इस बारे में जीआरपी से एएसआई ओम प्रकाश ने कहा कि शव काफी दिनों से पड़ा था, जबकि यह कंकाल में बदल चुका था। घटनास्थल के आसपास सर्च किया गया है, जबकि एक मोबाइल, पर्स व डायरी मिली है। इसी आधार पर शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है।