फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना की अवधि को दो माह बढ़ाने की मांग

प्रधानमंत्री आवास योजना की अवधि को दो माह बढ़ाने की मांग

Thu, 20 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना की अवधि को दो माह बढ़ाने की मांग
अंबाला कैंट। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदकों के फार्म जमा करवाने में आ रही परेशानी को देखते हुए सहायता सदन समिति ने प्रशासन से योजना की अवधि को दो माह आगे बढ़ाने की गुहार लगाई है। दरअसल, नगर निगम में योजना के तहत जनता के फार्म जमा किए जा रहे है, परंतु प्रशासन द्वारा फार्म जमा करवाने की तिथि 25 जुलाई करने से काफी परेशानी आ रही है। उधर, सहायता सदन समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 जुलाई तक ही जनता अपना आवेदन फार्म सत्यापित एवं जमा करवा सकती है जिस कारण शहरी निकाय विभागों में भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं जनता की परेशानियों को कम करने के लिए जरूरी है कि योजना तिथि को दो महीने के लिए बढ़ाया जाए। अंत में सदन सदस्य ज्ञान बंसल, ईश्वर चंद्र, बृज मोहन, अनिल खरबंदा, राज कुमार अरोड़ा, अश्वनी सलवान, विजय ने बताया कि राज्य सरकार जनता की भलाई के लिए योजनाएं चला रही है तो इसका लाभ भी सभी पात्रों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed