{"_id":"596e5ede4f1c1b382f8b45e0","slug":"91500405470-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का नंबर पूछकर लगाई 1.35 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम का नंबर पूछकर लगाई 1.35 लाख की चपत
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर। शातिर ने एक व्यक्ति से उसका एटीएम नंबर आदि पूछकर उसके खाते से 1.35 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। एक निजी कंपनी में काम करने वाले देवचंद रमूला ने बताया कि उनको एक नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने कहा कि उनके एटीएम की वेरिफिकेशन करनी है। इसके बाद उसने एटीएम का नंबर पूछा और कहा कि यदि नहीं बताया गया, तो यह ब्लाक हो सकता है। इस पर उसने एटीएम का नंबर बता दिया। इसके बाद मैसेज आया कि उनके खाते से 1.35 लाख रुपये की राशि निकाल ली गई है। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि देवचंद की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सांप के डसने से महिला की मौत
नारायणगढ़। गांव ज्यौली में मंगलवार की सुबह एक महिला को सांप ने डस लिया। उसे गंभीर अवस्था में नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार गांव ज्यौली की लगभग 40 वर्षीय महिला अनीता अपने घर में मंगलवार की सुबह चाय बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया।