फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - रेंग-रेंग कर चले वाहन

- रेंग-रेंग कर चले वाहन

Sat, 17 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
- रेंग-रेंग कर चले वाहन
जीटी रोड पर प्रदर्शन, कैंट में लगा जाम
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित बुहावा अनाज मंडी के निकट किसानों द्वारा लगाए गए जाम से कैंट में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। जीटी रोड बंद होने पर कैंट जगाधरी रोड से वाहनों को डायवर्ट किया गया था। जैसे ही ट्रैफिक अंबाला-जगाधरी रोड पर पहुंचा तो हालात खराब हो गए। रोड पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे और इस दौरान लंबी कतारें लग गई। भारत-पाक के मध्य चलने वाली सदा-ए-सरहद बस भी जाम में फंसी। ट्रैफिक बेकाबू हुआ तो मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार, ट्रैफिक एसएचओ जसबीर और अंबाला कैंट एसएचओ ने स्थिति संभाली।

सदा-ए-सरहद बस भी फंसी
जगाधरी रोड पर जाम में कैपिटल चौक के पास सदा-ए-सरहद बस भी फंस गई। पुलिस ने आनन-फानन में केवल एक लाइन को ही सुचारु कर बस को बस स्टैंड से महेश नगर तक पहुंचाया। इसी बीच दो एंबुलेंस भी जाम में फंसी। इस दौरान एक बस कैपिटल चौक के निकट खराब हुई जिस वजह से जाम लगा रहा।
विज्ञापन


बेखबर वाहन चालक भटकते रहे
जगाधरी रोड पर वाहन डायवर्ट तो कर दिए गए मगर वाहन चालक सही रास्ते को लेकर भटकते गए। अधिकतर वाहन चालक राहगीरों से रास्ता पूछकर आगे बढ़ रहे थे। कैपिटल चौक पर तो कई वाहन चालक रास्ता भटककर सेना क्षेत्र में दाखिल हो गए थे। वाहन चालक विनोद कौशिक व सौरभ कौशिक का कहना है कि उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था। उन्हें सही जानकारी नहीं मिली जिस वजह से वह सेना क्षेत्र में दाखिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो ने फूंका शिवराज का पुतला
किसानों के समर्थन में सिटी में इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान का पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इससे पहले डीसी आफिस तक पैदल मार्च निकाल प्रदर्शन किया गया। इनेलो नेताओं ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं हुई है जिससे किसान परेशान है। इस अवसर पर जिला प्रधान शीशपाल जंधेडी, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, पूर्व जिला प्रधान बलविंद्र सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह रौलों, मक्खन सिंह लबाना, सुरजीत सौडा, कृष्ण राणा, शम्मी सौडा, कृपाल अरोड़ा, मुख्य महासचिव लाली भानोखेडी, ओंकार सिंह, अवतार शेरगिल, सरवण सिंह, राजेश सैनी, हल्का शहरी प्रधान मनोज शर्मा, जिला प्रेस प्रवक्ता राम कुमार बटरोहन, हरपाल सिंह, दिलबाग सिंह, गुरदयाल सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed