{"_id":"59418a4a4f1c1b4b748b46e7","slug":"91497467466-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी व फल मंडी से फड़ी लगाने पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी व फल मंडी से फड़ी लगाने पर लगेगी रोक
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। बस स्टैंड के निकट फल व सब्जी मंडी में लगने वाली फड़ियां जल्द ही मंडी से बाहर कर दी जाएगी। अक्सर मंडी में जाम की स्थिति व गंदगी का आलम रहता है। इसको देखते हुए मार्केट कमेटी व प्रशासन ने जल्द ही फड़ी वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।
इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण मलिक ने बताया कि फल व सब्जी मंडी में कुल 31 दुकानें है जिसमें कुल 46 लाइसेंसी काम कर रहे है परंतु समस्त आढ़तियों ने अपनी दुकानों के आगे फड़ी वालों को बिठाकर कब्जा कर रखा है। जहां पर आढ़ती भी अपना सामान बेच रहे हैं। हालात इस कद्र बिगड़ जाते है कि वाहनों का मंडी में घुसना तक मुश्किल हो जाता है और चारों तरफ मंडी में गंदगी का आलम रहता है। उनका कहना है कि वह पहले भी मंडी में जाम की स्थिति से निपटने के लिए कई बार बैठक ले चुके है। उसके बावजूद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसको लेकर मार्केट कमेटी व प्रशासन की ओर से एक टीम तैयार की जा रही है।