फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बिजली-पानी की समस्याएं प्राथमिकता से हल करे अधिकारी : गोयल

बिजली-पानी की समस्याएं प्राथमिकता से हल करे अधिकारी : गोयल

Tue, 13 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी की समस्याएं प्राथमिकता से हल करे अधिकारी : गोयल
अंबाला सिटी। साप्ताहिक जनता दरबार में विधायक असीम गोयल ने अपने निवास पर 167 लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया, साथ ही बिजली व पानी से संबंधित समस्याएं को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान खुर्चनपुर गांव की नैब कौर ने वृद्धावस्था पेंशन, नडियाली के देशराज ने बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता, सिंघावाला के बलविंद्र सिंह ने बिजली की तारे डलवाने, आशा सिंह गार्डन अंबाला शहर बिमला देवी ने राशन डिपो से राशन न मिलने, विजय नगर के प्रीतम सिंह ने पेंशन लगवाने, काकरू के गौरव ने मकान की छत के लिए अनुदान दिलवाने, सेगता के नैब सिंह ने जोहड़ की सफाई व खुदाई, नग्गल के राकेश कुमार ने गांव की गलियों के निर्माण, डडियाना के तरसेम लाल ने पानी की पाइप लाइन डलवाने, नसीम व अन्य लोगों ने सब्जी मंडी अंबाला शहर के नजदीक कब्रिस्तान की चार-दीवारी व मरम्मत के लिए अनुदान दिलवाने की मांग रखी। इसके अलावा कई अन्य शिकायतें भी दी बार में उठी। इस अवसर पर मार्केट बोर्ड चेयरमैन जनक राज शर्मा, सुरेश सहोता, संजय भवंर, मंडल युवाध्यक्ष अमन सूद, गुरजीत छपरा, राम सिंह महला, हवेला राम, गुरजंट बटरोहन, जसविंद्र सिंह उगाडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed