फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बाईक सवारों ने युवती से छीना मोबाईल, फरार

बाईक सवारों ने युवती से छीना मोबाईल, फरार

Thu, 08 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाईक सवारों ने युवती से छीना मोबाईल, फरार
अंबाला सिटी। एसए जैन स्कूल के नजदीक बाइक सवार युवकों ने एक युवती का मोबाइल छीन लिया। युवती ने शोर मचाया मगर तब तक युवक फरार हो चुके थे। घेल रोड स्थित शालीमार कॉलोनी निवासी बबीता के भाई विक्की ने बताया कि गतरात्रि बाइक सवार युवकों ने उसकी बहन का मोबाइल छीन लिया था। विक्की का कहना था कि उसकी बहन सिटी स्थित एक पटाखे की दुकान में काम करती है। वह रात्रि 8:30 बजे रोजाना की तरह अपने काम से घर वापिस लौट रही थी कि घर से कुछ दूरी पर जैन स्कूल के सामने पहुंची तो एक बाइक पर चार युवक सवार होकर आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह मोबाइल दस हजार रुपये का खरीदा था। आरोप है कि इस मामले की शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने चोरी या स्नैचिंग का मामला दर्ज करने के बजाए गुमशुदगी की रपट लिखकर खानापूर्ति पूरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed