{"_id":"389b1fd7e39a25e7f4c1d8d713a50671","slug":"87-8-polling-between-tense-and-rour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव और हंगामों के साथ 87.8 प्रतिशत मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव और हंगामों के साथ 87.8 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी चुनाव प्रतिशत ने रिकॉर्ड कायम किया। रविवार को अंबाला वन और टू ब्लॉक में 128 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव हुआ। हालांकि ये चुनाव तनाव और हंगामों के बीच खत्म हुआ, लेकिन इलाके में 87.8 प्रतिशत
के साथ रिकॉर्डतोड़ मतदान दर्ज किया गया। मतदान का समय सुबह 7.30 बजे से 4 बजे तक था लेकिन लंबी लाइनें होने के कारण कई मतदान केंद्रों पर मतदाता 4.30 बजे से लेकर 5 बजे के बाद भी मतदान करते देखे गये।
गांवों में शाम तक चुनाव को लेकर उत्साह बना रहा, लेकिन जब वोटिंग शुरू हुई तो प्रत्याशियों और समर्थकों की सांसें थमी रही। देरशाम तक नतीजे आने शुरू हुए और रात तक चुनावी नतीजों की घोषणा होती रही। कुछ गांवों में ज्यादा तनाव के चलते दो बार मतगणना करवाई गई। देरशाम को नतीजे साफ होने के बाद गांवों में जश्न का माहौल बना रहा। इस दौरान अफसर भी लगातार संवेदनशील बूथों का दौरा करते रहे।
विज्ञापन
अफसरों ने किए दौरे
मंडलायुक्त नीलम प्रदीप कासनी, उपायुक्त अशोक सांगवान ने स्वयं गांव मोहड़ा, फड़ौली और दुखेड़ी गांवों सहित अंबाला प्रथम और द्वितीय विकास खंड के विभिन्न गांवों का दौरा करके चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया और मतदाताओं से चुनाव के प्रबंधों के बारे में चर्चा की। इसके अलावा चुनाव पर्यवेक्षक रेणू फूलिया ने भी गांव धुराला, जलबेड़ा, रवालों, लखनौर साहिब, भानोखेड़ी, मोहड़ी, मालवा, बड़ौला सहित क्षेत्र के कईं गांवों में चल रहे मतदान का निरीक्षण किया।
पुलिस उपायुक्त जश्नदीप सिंह रंधावा, एडीसी मोनिका मलिक, एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह सहित अन्य मतदान केंद्रों का दौरा कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते रहे।
मरदोंसाहिब में टकराव
चुनाव के दौरान गांव मरदोंसाहिब में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में टकराव हो गई। इस दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने काफी हंगामा किया। इस गांव को पहले ही निर्वाचन कार्यालय ने अति संवदेनशील गांवों की सूची में डाला हुआ था। सुबह से ही दो प्रत्याशियों की गांव में कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। दोनों प्रत्याशियों के भारी समर्थक मतदान केंद्र के दोनों ओर खड़े हुए थे। देखते ही देखते एक प्रत्याशी के समर्थक ने शोर मचाना शुरू कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वे दूसरे गुट के समर्थकों से जा भिड़े। ये देखकर तुरंत पुलिस ने मोर्चा संभाला। शाम तक भारी पुलिस बल यहां तैनात रहा।
उधर, ब्राह्मणमाजरा गांव में भी उस वक्त तीखी बहस हो गई, जबकि एक पार्टी के नेता को बूथ से बाहर निकाल दिया गया। ये नेता अपने प्रत्याशी के समर्थन में गांव में दल-बल के साथ पहुंचे थे। जैसे ही वे बूथ के भीतर गए तो दूसरे गुट के समर्थकों ने ऐतराज जताया, जिस पर बूथ कर्मचारियों ने उन्हें बाहर जाने को कहा। इस पर वहां हंगामा और बहस हो गई। उधर, गांव सौंटी में भी दो प्रत्याशियों के समर्थक मामूली से बहसबाजी के बाद आपस में टकरा गए। कुछ अन्य गांवों में भी गहमागहमी का माहौल बना रहा।