फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   8658 students got vaccinated

टीका लगवा 8658 विद्यार्थियों को मिला सुरक्षा कवच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
8658 students got vaccinated
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाने का कार्य जिले में बेहतर समन्वय के साथ किया जा रहा है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को 8658 विद्यार्थियों को टीका लगाने का काम किया गया। विद्यार्थियों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है। विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके टीचर भी बच्चों को इस कार्य के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विद्यार्थियों को टीकाकरण संबंधी कार्य में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उनके घर के नजदीक ही शिविरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 50 हजार बच्चों को टीका लगाने का काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को 144 जगहों पर टीकाकरण शिविर लगाकर विद्यार्थियों को वैक्सीनेट किया गया। उपायुक्त ने सभी बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि जो बच्चे इस श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, वह टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed