{"_id":"5c310b09bdec22357e6cb90c","slug":"81546717961-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनु के ट्वीट पर खेलमंत्री ने जताई नाराजगी, बोले मेरा एक-एक शब्द रामबाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनु के ट्वीट पर खेलमंत्री ने जताई नाराजगी, बोले मेरा एक-एक शब्द रामबाण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनु के ट्वीट पर खेल मंत्री ने जताई नाराजगी, बोले- मेरा एक-एक शब्द रामबाण
ट्वीट करते हुए मनु भाकर को माफी मांगने के लिए कहा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर ने ट्वीट कर जवाब मांगा था कि उनके लिए घोषित की गई दो करोड़ की ईनाम राशि उन्हें मिलेगी या नहीं, या यह सिर्फ एक जुमला था। इस पर मंत्री विज ने नाराजगी जताते हुए ट्वीट करते हुए उन्हें माफी मांगने के लिए कहा है। खेल मंत्री ने कहा कि यदि अनिल विज ने घोषणा कर दी थी तो उसकी नोटीफिकेशन नहीं होती तो भी वे मनु भाकर को चंदा इकट्ठा करके राशि देते, क्योंकि विज का एक-एक शब्द रामबाण है। विज ने कहा कि मनु भाकर को पब्लिक डोमेन में जाने से पहले खेल विभाग से इसकी जानकारी लेनी चाहिए थी। वे छवि खराब करना चाहती हैं, उन्हें राजनीति के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। विज ने कहा खिलाड़ियों को अनुशासन में रहना चाहिए।