{"_id":"5c2d1537bdec223c700524da","slug":"81546458423-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, निजी अस्पताल के डाक्टर पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, निजी अस्पताल के डाक्टर पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर----43, 44
निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत पर बिफरे परिजन
डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया, आज होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। टांगरी बांध के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ महेश नगर थाने में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। शव को सिविल अस्पताल कैंट में रखवा दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पंजोखरा के पास स्थित गांव हुमांयूपुर तसिंबली निवासी ताराराम ने बताया कि उनकी भतीजी जसबीर कौर (35) की शादी किसान कुलदीप सिंह से हुई थी। दो-तीन साल पहले जसबीर के पैर में फ्रेक्चर हो गया था। इस कारण उसकी एड़ी में रॉड डली हुई थी। वह ज्यादातर घर पर ही रहती थी। दर्द उभरने पर उसे सुबह निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। शाम को सात बजे बताया गया कि महिला की मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण महिला की मौत हुई है। इसके बाद वहां मौजूद परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ रोष जताया और इसकी शिकायत महेश नगर थाने में की। पुलिस ने महिला का शव सिविल अस्पताल में मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
महेश नगर थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत दी है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।