{"_id":"5a302edc4f1c1bd9798c23ef","slug":"81513107164-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- सेना से सेवानिवृत होकर खनन विभाग में पाई थी नौकरी, कैंट कार्यालय मेंहै तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- सेना से सेवानिवृत होकर खनन विभाग में पाई थी नौकरी, कैंट कार्यालय मेंहै तैनात
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना न देने पर खनन विभाग के कर्मचारी ने ढाबा संचालक पर तानी पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
माइनिंग अस्सिटेंट क्लर्क एवं रिटायर्ड फौजी ने सोमवार मध्य रात एक ढाबा संचालक पर पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू किया और थाने ले आए। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, मैगजीन व दो राउंड बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लक्ष्मी नगर दादरी गेट, भिवानी निवासी चंद्रेश सैनी के रूप में हुई है।
लालकुर्ती एरिया निवासी राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि फुटबाल चौक पर उसका ढाबा है। सोमवार रात करीब 12 बजे वह और उसके कारिंदे ढाबा बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति आया और खाने की डिमांड की। जिस पर ढाबा संचालक ने कहा कि ढाबा बंद हो चुका है, कहीं और जाकर खाना खा लें। यह सुनकर चंद्रेश गुस्सा हो गया और ढाबा संचालक सेे बहस करने लगा। बहस के दौरान जेब से पिस्टल निकाली और ढाबा संचालक पर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ढाबा संचालक व कारिंदों ने चंद्रेश को पकड़ लिया और कैंट पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू कर थाने ले आई।
जांच अधिकारी एएसआई रामकुमार ने बताया कि उसके पास से पिस्टल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लक्ष्मी नगर दादरी गेट, भिवानी निवासी चंद्रेश सैनी के रूप में हुई है। वह फुटबाल चौक स्थित माइनिंग कार्यालय में माइनिंग अस्स्टिेंट के पद पर है और एक धर्मशाला में किराये पर रहता है। कुछ दिन पहले ही उसकी पंचकूला से अंबाला कैंट ट्रांसफर हुई है।