फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दोस्त की बहन को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, युवती गर्भवती

दोस्त की बहन को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, युवती गर्भवती

Tue, 14 Nov 2017 01:16 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
दोस्त की बहन को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, युवती गर्भवती
दोस्त की बहन को शादी का झांसा दे बनाएं संबंध, गर्भवती हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
पड़ाव थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। फिलहाल इस मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायत सौंपी है, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। वहीं युवक भी फरार बताया जा रहा है।

पड़ाव थाना क्षेत्र की रहने वाले 22 वर्षीय युवती और उसके परिजनों ने सोमवार को एसएचओ को शिकायत सौंपी। थाने में युवती ने शिकायत में कहा कि उसके भाई का एक दोस्त अकसर घर आता था। इस दौरान उसकी युवक से दोस्ती हो गई। युवक से उसकी कई बार मुलाकात भी हुई और मोबाइल भी लेकर दिया गया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध भी बनाए। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। उसने जब यह बात युवक को बताई तो शादी करने के बजाए युवक उसे मारने की धमकी देने लगा और शादी से मुकर गया। युवती इस समय चार माह से गर्भवती है। बताते हैं कि पड़ाव थाने में सुबह दोनों पक्ष मौजूद थे। इस दौरान दोनों पक्षों की आपस में बहस भी हुई। उधर पुलिस ने देर शाम तक मामले में फिलहाल केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed