{"_id":"598f52b44f1c1bfe538b49f3","slug":"81502565044-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 470 गांवों में 59 फीडरों से चौबीस घंटे उपलब्ध होगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 470 गांवों में 59 फीडरों से चौबीस घंटे उपलब्ध होगी बिजली
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। पहले समय था जब कहा जाता था कि ‘गांव में बिजली कब पहुंचेगी’, मगर समय के साथ-साथ विकास का क्रम आगे बढ़ा और अब उसी गांव को चौबीस घंटे बिजली की उपलब्धता होगी। इस स्वतंत्रता दिवस पर अपना अंबाला प्रदेश का ऐसा दूसरा जिला होगा जहां चौबीस घंटे ग्रामीणों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी। बिजली निगम ने कुछ दिन पहले इसकी घोषणा की थी और अब धरातल पर चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरा कार्य कर लिया गया है। 14 अगस्त की रात मध्य रात्रि से यह योजना जिले में क्रियांवित हो जाएगी। अब तक बिजली की कटौती से परेशान रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह राहत भरी खबर है।
विभाग की ओर से जिले के 470 गांवों को निरंतर बिजली आपूर्ति करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस समय करीब सौ लाख यूनिट विभाग को बिजली की आपूर्ति मिल रही जोकि जिले के हिसाब से पर्याप्त है। 470 गांवों को 59 फीडरों से निरंतर बिजली प्रदान की जाएगी। अंबाला कैंट, सिटी, नग्गल, बराड़ा व मुलाना क्षेत्र को 38 फीडरों से बिजली मिलेगी जबकि शहजादपुर व नारायणगढ़ क्षेत्र को यमुनानगर सर्कल के 21 फीडरों से बिजली की आपूर्ति होगी। अब तक जिले में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 56 गांवों में निरंतर बिजली की आपूर्ति हो रही है जबकि शेष 414 गांवों में से कुछ को 18 तो कुछ को 12 से 15 घंटे ही बिजली दी जा रही थी। मगर अब सभी गांवों में स्वतंत्रता दिवस से चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध होगी। यानि अब जिले के गांव शहरी तर्ज पर बिजली हासिल कर सकेंगे। हालांकि खेती के लिए पूर्व की तरह आठ घंटे की बिजली का शेड्यूल तय रहेगा जोकि किसानों के लिए पर्याप्त है।
बिजली समिति गठित गांवों में
विभाग द्वारा योजना को लागू करने से पहले गांवों में बिजली समितियां भी गठित कर दी गई है। यह समितियां लोगों को बिजली बचाने के तरीकों की जानकारी देगी। साथ ही समितियां लोगों की दिक्कतों को बिजली निगम के अधिकारियों के समक्ष उठाएगी ताकि उनका प्रभावी तरीके से समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
मीटर घर से बाहर व पुराने मीटर बदले
चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति के लिए निगम द्वारा यह शर्त भी रखी गई थी कि ग्रामीण अंचल में मीटर घर से बाहर लगेंगे साथ ही पुराने मीटरों को नए इलेक्ट्रानिक मीटरों से बदला गया है। इसके अलावा घरों में सप्लाई के लिए नई कवर वॉयर भी डाली गई है जिससे बिजली चोरी की संभावना बेहद कम है। यदि वायर बीच में कटी मिलती है तो मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
बिजली खपत कम करने के लिए जागरूकता अभियान
चौबीस घंटे बिजली सप्लाई करने के बाद बिजली निगम का मकसद जिले में बिजली की खपत को कम करना होगा। इसके लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। बिजली खपत कम करने के लिए गांवों में एलईडी बल्ब बांटने के लिए कैंप व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों को यह बताया जा रहा है कि केवल जरूरत पड़ने पर ही बिजली का प्रयोग करें।
अंबाला के लिए ऐतिहासिक दिन
अंबाला प्रदेश का दूसरा ऐसा जिला होगा जिसके ग्रामीण क्षेत्र में चौबीस घंटे बिजली होगी। यह अंबाला के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। मुख्यालय द्वारा लिखित में शनिवार ही आदेश भी जारी हो गए हैं। लोग बिजली का गलत तरीके से प्रयोग न करे इसे बचाए। चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्रवाई हो चुकी है।
वीके खुराना, एसई, बिजली निगम, अंबाला।
शहजादपुर में बिजली कटौती, सब स्टेशन पर प्रदर्शन
शहजादपुर। एक ओर गांव में स्वतंत्रता दिवस से चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध होने जा रही है वहीं दूसरी तरफ अभी बिजली की हालत गांवों में खराब हुई पड़ी है। शहजादपुर में बिजली संकट को लेकर गांव शहजादपुर व माजरा के लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण सब स्टेशन पर चार घंटे तक बिजली कार्यालय पर डटे रहे। सुबह लगभग 10 बजे गांव माजरा व शहजादपुर के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए बिजली कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने रोष प्रदर्शन किया। जिला परिषद के वाईस चेयरमैन रजनीश शर्मा, माजरा के पूर्व सरपंच सतीश शर्मा की अगुवाई में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं दी जा रही। 18 घंटे के शेड्यूल के बावजूद उन्हें मात्र 8 घंटे ही बिजली दी जा रही है। उमस भरे माहौल में लोग बेहाल हो रहे हैं। बिजली विभाग ने 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी मगर यहां तो कुछ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, डीएसपी राजबीर सैनी थाना प्रभारी सुरेश पाल, बिजली विभाग के एसडीओ संजय वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया जिसके बाद मामला शांत हुआ।