फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत 25 जुलाई तक जमा होंगे फार्म

- प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत 25 जुलाई तक जमा होंगे फार्म

Sun, 16 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
- प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत 25 जुलाई तक जमा होंगे फार्म
अंबाला कैंट। नगर निगम कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शनिवार फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि होने के कारण जनता का सुबह से ही जमावड़ा लगा हुआ था। फार्म जमा करवाने के लिए लाइनों में लगी जनता को उस समय बड़ी राहत मिल गई, जब विभाग की ओर से फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 जुलाई तक कर दिया गया। हालांकि बरसात के बावजूद भी कार्यालय में फार्म जमा करवाने वाले लोगों का तांता लगा रहा। लेकिन तिथि बढने की खबर पाकर काफी लोग लंबी-लंबी लाइनों को छोड़कर वापिस घर जाने लगे। निगम अधिकारियों के अनुसार तिथि बढ़ने से जनता आसानी से फार्म जमा करवा सकेगी।
विज्ञापन


बरसात के बावजूद जनता की लाइनों रही बरकरार
निगम कार्यालय में सुबह से ही लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। जनता निर्धारित समय से पहले ही मुख्य गेट के बाहर आकर जमा हो गई और जैसे ही गेट खुला तो जनता लाइनों में लग गई। लाइनों में लगने के दौरान जैसे ही बरसात शुरू हुई तो महिलाएं व पुरुष लाइनों में छतरी व अन्य चीजों से सिर ढककर खड़े हुए दिखाई दे रहे थे। काफी तेज बरसात के लिए थोड़ी देर के लिए लाइन हट गई और फार्म जमा करवाने के लिए मारामारी होने लगी। होमगार्ड के जवान ने तुरंत मोर्चा संभालते ही भीड़ पर काबू पर पाया और जनता को दोबारा से कतारबद्ध कर उनके फार्म की प्रक्रिया को चालू किया। लाइनों में लगी आशा, शालू, काजल का कहना है कि सुबह से लाइन में लगे हुए है और आज अंतिम तिथि है। बरसात के कारण लाइन से बाहर न निकल जाए, इसलिए लाइनों में लगे हुए है।
विज्ञापन


तिथि बढ़ने से जनता के चेहरों पर लौटी खुशी
घंटो लाइनों में लगी जनता तक जैसे ही तिथि बढ़ने की सूचना पहुंची तो उनके चेहरे खिल उठे। फार्म जमा करवाने की परेशानी से छुटकारा मिलने के बाद अधिकतर महिलाओं ने लाइनों से बाहर निकलकर राहत की सांस ली। जबकि जो लोग कामकाज से छुट्टी लेकर कार्यालय पहुंचे थे, वो लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस बीच एक व्यक्ति की होमगार्ड के जवान से पहले ही सूचना बताने की बात को लेकर तीखी बहस हो गई। गुस्साएं व्यक्ति का कहना था कि विभाग को पहले ही सूचना दे देनी चाहिए थी, ताकि वह आराम से आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात फार्म जमा न होने पर सुबह पहुंची महिलाएं
फार्म भरने को लेकर बेकाबू भीड़ शुक्रवार देर रात तक लाइनों में लगकर अपनी भारी का इंतजार कर रही थी। जैसे ही प्राइवेट एजेंसी के करिंदो की ओर से समय समाप्त होने की बात कहकर महिलाओं को वापस लौटा तो जनता ने रोष जताया। जैसे ही ये जनता सुबह कार्यालय में पहुंची तो दोबारा से लाइनों में लगने की बात को लेकर होमगार्ड के जवानों से बहस करने लगी। महिलाओं का कहना था कि जब वह रात को वापिस लौटी तो उनका नंबर पहले आना चाहिए, क्या दोबारा से लाइनों में लगकर अपना समय बर्बाद करेंगी। उसके बाद उन्हें प्राथमिकता से अंदर भेजा गया।


कैंट व सिटी में फार्म जमा करवाने की तिथि को 15 से बढ़ाकर 25 जुलाई तक कर दिया गया है, जनता आसानी से निगम कार्यालयों में पहुंचकर फार्म जमा करवा सकती है, फार्म जमा की प्रक्रिया के बाद सर्वे होगा और सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही सहायता दी जाएगी।
- गगनदीप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed