{"_id":"688fc93bfec883ae750cc49b","slug":"750-students-were-honored-with-punjabi-gaurav-award-ambala-news-c-36-1-amb1003-147193-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंजाबी गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुईं 750 छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंजाबी गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुईं 750 छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
सेक्टर-7 स्थित श्री अरुट महाराज वाटिका में 12वें मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में बैठे मेधावी बच
अंबाला सिटी। पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा की ओर से सेक्टर-7 स्थित श्री अरुट महाराज वाटिका में 12वें मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में गुरुग्राम से उद्योगपति एवं समाजसेवी बोध राज सिकरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने शिरकत की।
बिरादरी की ओर से अध्यक्ष व पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सचदेवा, संरक्षक राजकुमार मेंहदीरत्ता व जगदीश चंद्र कालड़ा, महासचिव अरुण मेंहदीरत्ता, पूर्व प्राचार्य पीके सोनी व कार्यकारिणी ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं श्री अरुट महाराज के चित्र भेंट से स्वागत व अभिनंदन किया, इसके उपरांत मंचासीन की ओर से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों सायली बजाज व रूत्विक बजाज ने स्वागत गीत व जीविका सरपाल ने शिव स्तुति पर नृत्य प्रस्तुति दी।
अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए भावी पीढ़ी का मनोबल बढ़ाना, बच्चों व समाज को संगठित करना, उन्हें राष्ट्र हित में लगाना, समाज को अपनी जड़ों से जोड़ना व उन्हें अपने आदि प्रवर्तक श्री अरुट महाराज के बारे में पूर्ण जानकारी देना व पंजाबी संगठन में समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास करना ही इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सिकरी व मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने आयोजन में मौजूद अंबाला के सभी राजकीय व निजी स्कूलों के 10वीं हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड एवं 12वीं के हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड के आर्ट्स, कामर्स, मेडिकल व नान मेडिकल के 750 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस समारोह में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया व सभी 11 श्रेणियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 11 बच्चों को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता राकेश मक्कड़ व महासचिव अरुण मेंहदीरता ने किया। मध्यांतर में सेंट सावन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भांगड़ा व गिद्दा की सुंदर प्रस्तुतियां दी।
मुख्यातिथि सिकरी व मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने संबोधित किया। उन्होंने इस सफलता में बच्चों को दिन रात के परिश्रम के लिए बधाई दी। बिरादरी की ओर से मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। संयोजक आशु कक्कड़ ने सभी का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर राजीव मदान, दीपक बत्रा, संजय चोपड़ा, सन्नी आनंद, विक्रम आनंद, दीपक गुलाटी, अश्वनी ढिंगरा, हरीश खन्ना, अतुल अहूजा, विकेश चोपड़ा, हरि नारायण चावला, यश बहल सहित अन्य मौजूद रहे।