फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शहीदां मिसल ने अंबाला से उखाड़ फेंका था मुगलों के अत्याचार का खौफ

शहीदां मिसल ने अंबाला से उखाड़ फेंका था मुगलों के अत्याचार का खौफ

Sat, 26 Jan 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
शहीदां मिसल ने अंबाला से उखाड़ फेंका था मुगलों के अत्याचार का खौफ

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सिख साम्राज्य के जरनैल बाबा दीप सिंह के नाम से मुगल फौजें खौफ खाती रही और उनका दबदबा इस कदर था कि मुगल राज के अत्याचारों से उन्होंने निजात दिलाई। सिखों की बारह मिसलों में से शहीदां मिसल (अंबाला क्षेत्र) का जिम्मा बाबा दीप सिंह को मिला था, जिन्होंने अपने बूते एक ऐसा साम्राज्य स्थापित किया, जिस में अत्याचार की जगह नहीं थी। उनकी जयंती, 26 जनवरी को, गुरुद्वारों में मनाई जाएगी, जिसमें कार्यक्रम होंगे।

अंबाला क्षेत्र में मुगल खौफ खाते थे बाबा दीप सिंह से
बाबा दीप सिंह का जन्म 26 जनवरी 1682 में हुआ था, जिन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के सान्निध्य में अमृतपान किया और शस्त्र विद्या भी सीखी। संत स्वभाव होने के चलते उन्होंने बाणी भी लिखी, जबकि एक सिपाही होने के नाते बाबा दीप सिंह ने धीरे-धीरे कर मुगलों से टक्कर लेनी शुरू की और अत्याचारों को खत्म करना अपना लक्ष्य बना लिया। अंबाला के आसपास बाबा दीप सिंह ने काफी समय सक्रियता दिखाई। बताया जाता है कि मुगल फौज के सिपाही महिलाओं का अपहरण कर ले जाते रहे, जबकि बाबा दीप सिंह ने शहीदां मिसल के जरनैल होते हुए मुगल फौजों को जोरदार टक्कर दी। वे इन अपहृत महिलाओं को छुड़वाते और उनको घरों तक सुरक्षित पहुंचाते थे। उनकी मिसल में शामिल सिख योद्धा इसी पर पूरी नजर रखते और जहां पर भी मुगल फौज आक्रमण या अत्याचार करती, वहां पहुंचकर उनका मुकाबला करते। अंबाला के आसपास शहीदां मिसल की सक्रियता के चलते मुगल फौज अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई। उल्लेखनीय है कि सिख साम्राज्य की कुल बारह मिसलें थी, जिनका मकसद अत्याचारियों का मुकाबला करना था।
विज्ञापन



गुरुद्वारों में सजाये जाएंगे दीवान
बाबा दीप सिंह को समर्पित प्रभात फेरी व कीर्तन समागम का आयोजन कैंट के पंजाबी गुरुद्वारे में किया जाएगा। शहीद बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह नीटू ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 6 बजे पंजाबी गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी। इसी तरह 26 जनवरी को ही सायं 6 बजे से 9 बजे तक कीर्तन समागम होगा। इस में रागी मनिंदर सिंह श्रीनगर सहित परमजीत सिंह व अरविंदर सिंह शबद कीर्तन करेंगे। यह आयोजन धन-धन बाबा दीप सिंह जी सेवक सोसायटी व नौजवान खालसा सेवक जत्था अंबाला छावनी द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed