{"_id":"5c33a8a6bdec2257092112f4","slug":"71546889382-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला-साहा नेशनल हाइवे और लेवल क्रासिंग अपग्रेडेशन कार्य जल्द शुरु होगा, केंद्रीय मंत्रियों से मिले विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-साहा नेशनल हाइवे और लेवल क्रासिंग अपग्रेडेशन कार्य जल्द शुरु होगा, केंद्रीय मंत्रियों से मिले विज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर-----71
अंबाला-साहा नेशनल हाईवे और लेवल क्रॉसिंग अपग्रेडेशन कार्य जल्द शुरू होगा, केंद्रीय मंत्रियों से मिले विज
मीटिंग में रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी और रेल मंत्री पीयूष गोयल से की बातचीत
केंद्रीय मंत्रियों ने जल्द काम शुरू करवाने की कही बात, मिलेगी बड़ी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। लंबे समय से इंतजार कर रहे अंबाला के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अंबाला-साहा नेशनल हाईवे और रेलवे पुलों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसी को लेकर प्रदेश के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी और रेल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में मुलाकात की। इसके बाद उम्मीद है कि यह दोनों प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होंगे और लोगों को काफी राहत मिलेगी। लंबे समय से जनता इन दोनों प्रोजेक्टों का इंतजार कर रही है, जबकि इस मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने इन पर जल्द काम शुरू करवाने की बात कही है।
अंबाला-साहा नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर पिछले काफी समय से प्रक्रिया चल रही है, लेकिन यह कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। इसी को लेकर हाईवे की टीम ने भी अंबाला कैंट में कार्रवाई की, लेकिन अभी तक इसके टेंडर तक नहीं हो पाए हैं। यह हाईवे चौड़ा किया जाना है, जबकि इससे आम जनता को काफी राहत मिल सकती है। इसी को लेकर विज ने गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान गडकरी ने प्रोजेक्ट को ध्यानपूर्वक सुना और इसे जल्द शुरू कराने की बात कही है। यह हाईवे यातायात के लिहाज से काफी संवेदनशील है और इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में जहां सैकड़ों लोग घायल हुए, वहीं कई लोगों को अपनी जान से हाथा धोना पड़ा है। सबसे ज्यादा हालात महेश नगर एरिया में खराब हैं। जिस तरह से गडकरी ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई और इसके लिए प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है, उसे देखकर लगता है कि यह प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू हो सकता है।
तीन लेवल क्रॉसिंग अपग्रेड होंगे
मंत्री विज ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में अंबाला के तीन लेवल क्रॉसिंग को अपग्रेड करने पर चर्चा हुई। यह वे क्रॉसिंग हैं, जहां पर काफी समय तक लोगों को फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इनमें नन्हेड़ा व मछौंडा में रोड ओवरब्रिज तथा शाहपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज शामिल हैं। पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि इन तीनों पर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
अंबाला-साहा नेशनल हाईवे के निर्माण और कैंट के तीन लेवल क्रॉसिंग को अपग्रेड करने के लिए केंद्रयी मंत्रभ् नितिन गडकरी व रेल मंत्री पीयूष गोयल से मीटिंग हुई है। उक्त दोनों प्रोजेक्ट को लेकर उनसे बातचीत हुई है। जल्द ही दोनों प्रोजेक्टों पर काम शुरू होगा, जिसका आश्वासन मिला है। लोगों को यह दोनों ही प्रोजेक्ट राहत देंगे।
-अनिल विज, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री।