{"_id":"5c324d3abdec2256ba1d8a98","slug":"71546800442-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने सीटीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर :: 07, 26, 27
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
अंबाला सिटी व कैंट में किया गया यात्रा का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी/कैंट। पुरानी पेंशन अधिकार रथयात्रा को लेकर पेंशन कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय पहुंचकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पुरानी पेंशन योजना को दोबारा बहाल करने की मांग की। इससे पूर्व जिला संयोजक विजय कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी अपने वाहनों से शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए डीसी कार्यालय पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि पेंशन अधिकार रथयात्रा 28 दिसंबर से पलवल से आरंभ हुई है जोकि हरियाणा के सभी जिलों से होते हुए 7 जनवरी को पंचकूला पहुंचेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया जाता है तो सभी कर्मचारी 7 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। राज्य उपप्रधान कमलदीप हुसैनी ने कहा कि सरकार यदि एनपीएस समाप्त नहीं करती है तो पेंशन बहाली संघर्ष समिति जनता में सरकार की पोल खोलेगी। इनके साथ ही मुख्य संगठन सचिव विजय मेहरा, मुख्य सलाहकार प्रमोद ईष्टकान, उपाध्यक्ष देवराज बाल्यान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर, पुरुषोत्तम मजोका ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी से आनंद कंवर, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, संयोजक विजय कुमार,जिला कार्यकारिणी से मनीष गुप्ता, हरिओम जांगड़ा, सतबीर देसवाल, संजीव गुप्ता, सतीश, रमन सैनी, सुभाष चंद, नीरज ढाका, राजकुमार, अशोक, गुरमीत, विनोद, दलबीर, राकेश, संजय, हैप्पी पांचाल, प्रवेश, प्रवीन व अन्य मौजूद रहे।
वहीं यात्रा के कैंट बस स्टैंड पर पहुंचने पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कमेटी द्वारा पेंशन अधिकार यात्रा का जिला प्रधान रूपेश शर्मा, जिला सचिव धर्मपाल, जिला प्रभारी व राज्य महासचिव नरेंद्र धीमान, प्रदेश प्रवक्ता जयबीर घणघस के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सदस्यों ने कहा कि पेंशन न देकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे विधायकों और मंत्रियों की पेंशन पहले की तरह मिल रही है। इस प्रकार सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि यात्रा के समापन अवसर से पुरानी पेंशन नीति को लागू करे। उन्होंने 7 जनवरी को पंचकूला में होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर राजेंद्र सोलंकी, शेर सिंह, मदन मोहन, देवेंद्र पाल सिंह, कमलजीत, प्रेमचंद, गोपाल मुनि, सोनू यादव, सुभाष चंद, सुनील रिठाल, अनिल जांगड़ा, रमेश चंद, राजेश शर्मा राजकुमार, हरीश, धर्मपाल खुड्डा आदि मौजूद रहे।