{"_id":"5c2d1524bdec2256f972bd4f","slug":"71546458404-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडे मार्किट में अवैध वसूली का आरोप, निगम कमिश्रर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडे मार्किट में अवैध वसूली का आरोप, निगम कमिश्रर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर : 32
मंडे मार्केट में दुकानदारों से हो रही अवैध वसूली
- महिला कांग्रेस ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गांधी ग्राऊंड में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले मंडे मार्केट के दुकानदारों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस ने बुधवार को निगम कमिश्रर को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल की अगुवाई में दुकानदार व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम कमिश्नर पहुंचकर विरोध जताया।
कांग्रेस नेत्री वेणु अग्रवाल ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि निगम कर्मचारी सप्ताह मेें एक दिन सस्ता सामान बेच कर अपनी रोजी रोटी चलाने वाले रेहड़ी वालों से एक हजार रुपये तक किराया मांग रहे है। अंबाला जिले में अंबाला शहर, सढौरा व नारायणगढ़ में भी इस तरह के बाजार लगते हैं। यहां पर पचास रुपये से लेकर सौ रुपये तक मामूली किराया वसूला जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छावनी में दुकानदारों से यह अवैध वसूली किस कानून के तहत हो रही है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों से अवैध वसूली बंद होनी चाहिए। इस अवसर पर संजीव कुमार, पुष्पा गुप्ता, प्राची, जॉनी सोनकर, प्रिया, आकाश कुमार, संजीव शर्मा व अन्य भी मौजूद रहे।
--------------