फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अपने सिंबल पर चुनाव लड़ती तो जीत जाती कांग्रेस: तंवर

अपने सिंबल पर चुनाव लड़ती तो जीत जाती कांग्रेस: तंवर

Fri, 21 Dec 2018 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
अपने सिंबल पर चुनाव लड़ती तो जीत जाती कांग्रेस: तंवर
अपने सिंबल पर चुनाव लड़ती तो जीत जाती कांग्रेस : तंवर
विज्ञापन

फोटो नंबर 42
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के अंबाला पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम में पहुंचे। दोपहर बाद सिटी नाहन हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रधान अनिल छोटा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तंवर ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने भाजपा शासित तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में जीत हासिल की। उसी तरह हरियाणा में भी सभी कांग्रेसी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाएंगे। कहा कि भाजपा से देश व प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। जिस तरह से लोगों का कारवां कांग्रेस के साथ दिखाई दे रहा है, उसके नतीजन हरियाणा में लोकसभा की दसों तथा विधानसभा की 90 में से कम से कम 80 सीटें जीतने का काम करेंगे। तंवर ने कहा कि भाजपा ने कुछेक महापूंजीपतियों के कर्ज माफ किए हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों और मजदूरों के कर्जों को माफ किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव की जितनी भी तैयारियां कर ले उसका सूपड़ा साफ होगा। तंवर ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़की की जानकारी भपूंद्र हुड्डा हो है तो वह ही बता सकते है लेकिन उनका मानना है कि निगम चुनाव सिंबल पर न लड़ने की वजह से हारे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र बजाज, अशोक प्रधान, एडवोकेट मिथुन वर्मा, लीला राम, सुखदेव राज, नरेश शर्मा, पवनीश अग्रवाल डिंपी, देवराज देबा, वीरेंद्र दीक्षित, हन्नी रैना, सोनू राणा, श्याम लाल गाबा, परवेश सैनी, भोला सिंह, राधा शर्मा, विक्की चौहान, मंगत राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed